मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव दिल्ली में कर रहे नेताओं के साथ बैठक, जल्द फाइनल होंगी कैबिनेट

भोपाल.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं। आज वे केंद्रीय मंत्री औ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मुलाकात की। उधर इस बीच मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को फाइनल किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, इसके बीच मध्य प्रदेश में भी मंत्रिमंडल पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। दिल्ली यात्रा के दौरान सीएम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में योजनाओं को लेकर बात कर रहे हैं।

इंदौर एयरपोर्ट पर की जनप्रतिनिधियों से चर्चा
सीएम मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली जाते वक्त इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को राशि वितरण कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था, स्वच्छता, अतिक्रमण सहित अन्य विषयों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

1 hour ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

1 hour ago
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…

1 hour ago
CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

CG : CG रेरा ने 595 प्रमोटर्स को थमाया नोटिस, कॉमन एरिया हस्तांतरण में लापरवाही पर एक्शन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…

2 hours ago
राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव में पीलिया-डायरिया का प्रकोप, गंदे पानी की शिकायत पर निगम ने लिए सैंपल

राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…

2 hours ago