मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने जबलपुर को 409 करोड़ की सौगात देते हुए कीं यह घोषणाएं

जबलपुर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- जबलपुर को 409 करोड़ रुपये की सौगात देते हुए विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। सीएम बोले- जबलपुर में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को दिवाली मनाई जाएगी। प्रदेश के पूरे मंदिरों को सरकार पुष्पों से और रोशनी से सजा आएगी, हर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आगामी लोक सभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है। अबकी बार चार सौ पार का लक्ष्‍य है।

 नई शिक्षा नीति में रानी दुर्गावती की जीवनी पढ़ाई जाएगी
सीएम यादव बोले-हर जिले में उद्योग लगाए जाएंगे। नई शिक्षा नीति में रानी दुर्गावती की जीवनी पढ़ाई जाएगी। बरगी डेम में प्रभावित क्षेत्र के पीडि़त लोगों को भूमि मिलेगी। विकास कार्य को लगातार बढ़ाते जाएंगे। हम मध्‍य प्रदेश को रोजगार एवं विकास युक्त राज्य बनाना चाहते हैं। मंच से उठकर रेम्प् पर चले तो सभी की नजर उन पर टिक गईं।

मध्‍य प्रदेश के मन में मोदी हैं और मोदी के मन में मध्‍य प्रदेश है
सीएम बोले-मध्‍य प्रदेश के मन में मोदी हैं और मोदी के मन में मध्‍य प्रदेश है। आज की बैठक में हमने रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जाएं, इस पर चर्चा की। सभी अधिकारियों के साथ हमने विचार-विमर्श किया है। मां नर्मदा का आशीर्वाद है कि मुझे यहां आने का मौका मिला। हर गरीब के साथ सरकार खड़ी रहेगी। उनकी संवेदनाओं के हम साथी बनेंगे। उनके सुख-दुख के लिए हमेशा हिस्‍सेदार बनेंगे।
 
कष्‍टों को मिटाना हमारी सरकार की जिम्‍मेदारी
मुख्‍यमंत्री बोले-वन ग्राम के अंदर लोगों के कष्‍टों को मिटाना हमारी सरकार की जिम्‍मेदारी है। जबलपुर की भूमि में 63 एकड जमीन पर आइटी पार्क का निर्माण हुआ है। 400 करोड़ का काम कराएंगे। बहुत जल्‍दी आइटी पार्क में भी आगे बढ़ेंगेे। 65 करोड़ की लागत से गार्मेंट एंड फैशन डिजाइनिंग के कलस्‍टर का काम भी यहां जल्‍द शुरू होगा। आठ सौ करोड़ की लागत से प्रदेश के सबसे बड़े लंबे एलिवेटेड कारीडोर का निर्माण किया जाएगा।
 
महाकोशल में बड़े-बड़े काम हुए
सिवनी, छिंदवाड़ा, शहडोल में मेडिकल कालेज, जबलपुर में सुपर स्‍पेशियलिटी हास्‍पिटल, नरसिंपुर में 4434 करोड़ के शक्‍कर पेंच लिंक सिंचाई परियोजना, बालाघाट, चिन्‍नौर के चावल को जीआइ टैग मिला है। बालाघाट, डिंडौरी, मंडला समेत पूरे संभाग में उद्योग लगाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

महादेव सट्टा प्रमोटर के भांजे पर जानलेवा हमले का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर को बेसबॉल-चाकुओं से पीटा

भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…

17 minutes ago
MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

MP में बदली DRP नीति, अब मेडिकल कॉलेजों के डीन तय करेंगे PG डॉक्टरों की पोस्टिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…

27 minutes ago
पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पद्मश्री डॉ. तीजन बाई का पार्थिव शरीर दुर्ग के गनियारी पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…

1 hour ago
भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड के गोहद सिविल अस्पताल में जलभराव, प्रसूति वार्ड खाली कराना पड़ा

भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…

1 hour ago
ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में सहेली के भाई ने किशोरी को किडनैप कर किया दुष्कर्म

ग्वालियर. शहर के माधौगंज इलाके में रहने वाली किशोरी के साथ उसकी सहेली के भाई…

2 hours ago
‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

‘पंडवानी अम्मा’ तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, बताया लोककला की अपूरणीय क्षति

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता की पहचान और पंडवानी लोकगायन शैली की विश्वविख्यात स्तंभ, पद्म…

2 hours ago