मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 हजार रुपए की लैपटॉप राशि 89,710 विद्यार्थियों के खाते में की ट्रांसफर

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खाते में लैपटॉप की राशि अंतरित की।  भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में 224 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों के खाते में लैपटॉप की राशि पहुंच रही है। बच्चे लैपटॉप का बिल अपने स्कूल तक पहुंचाना। ताकि राशि का सही उपयोग सुनिश्चित हो।

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज 37 हजार बेटे और 53 हजार बेटियों को लैपटॉप की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि आज बेटिया लीडल कर रही है, यह समय का परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि लैपटॉप पाने वालों में 46 हजार बच्चे सरकारी स्कूले है और इसके अलावा 44 हजार बच्चे मध्य प्रदेश सरकार से संबंद्ध निजी स्कूलों के है।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभावाना छात्रों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया और उनसे चर्चा भी की। लैपटॉप लेने वाले छात्रों ने भी मुख्यमंत्री से बातचीत कर उनका आभार जताया। नरसिंहपुर की छात्रा गीता लोधी नेे कहा कि यह लैपटॉप उनकी पढ़ाई में बहुत मदद करेगा। 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

- योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान- पीएम…

6 minutes ago
राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव जिले में अब तक 1123.1 मिमी वर्षा दर्ज – जिले में आज 354.8 मिमी बारिश हुई

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से…

10 minutes ago
धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी में पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागा युवक, हार्ट अटैक से हुई मौत

धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…

51 minutes ago
देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास से गिरफ्तार आतंकी बिलाल की जांच तेज, गुजरात ATS खंगाल रही पूरी कुंडली

देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…

1 hour ago