मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मार्च को करेंगे केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मार्च को कुशा भाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में पूर्वाह्न 10 बजे केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संबंधित गाँवों में 11 मार्च से 13 मार्च तक जल जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा  पार्वती -कालीसिंध- चंबल लिंक परियोजना के 17 जिलों के संभावित 3614 लाभान्वित  गांवों में कलश यात्रा तथा जल आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

अपर मुख्य सचिव जल संसाधन डॉ. राजेश राजोरा ने बताया कि सभी संभावित लाभान्वित ग्रामों में मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासी शामिल होंगे, जिनमें गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं भी होंगे। इन गाँवों में केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती -कालीसिंध- चंबल लिंक परियोजना के महत्व तथा जल की आवश्यकता पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक, भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही इन गाँवों के स्कूलों में जल पर केंद्रित चित्रकला, निबंध, खेलकूद, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। इन गाँवों में जल पर आधारित दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

इन सभी गांवों में चलित वाहनों के माध्यम से परियोजना के लाभ एवं जल के महत्व पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रमों में स्व सहायता समूह, स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

रायपुर  किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

38 minutes ago
शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल की रॉयल अरहर वेरायटी बनेगी किसानों की कमाई का नया जरिया, मिलेगा बेहतर दाम

शहडोल   खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश के कई जिलों में धान की खेती जमकर की…

57 minutes ago
मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

मालवा में किसानों का बढ़ा इंतजार, बारिश की कमी से अटकी सोयाबीन की बुवाई; बीज ₹10 हजार के पार

नागदा   अब तक दो इंच बरसात हुई है। हालांकि कृषि विज्ञानियों का कहना है कि…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन

 रायपुर  राज्य सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए प्रक्रिया…

1 hour ago
‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

‘तुम्हारे जैसे 1000 पति रख सकती हूं’, पत्नी की टिप्पणी को कोर्ट ने माना उकसाने वाला; पति की सजा में दी राहत

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पत्नी की हत्या मामले में पति की सजा कम…

2 hours ago
MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

MP के 14 जिलों को बड़ी सौगात, केन-मंदाकिनी लिंक प्रोजेक्ट से 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा

भोपाल  मध्य प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया…

2 hours ago