अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, महिलाओं ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, कार्यालय और मीडिया प्रबंधन की कमान

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति माँ और बहन प्रधान है, इसी का प्रभाव है कि हमारे देश का नाम भारत "माता" से जोड़कर लिया जाता है। महिलाओं और बहनों की जिंदगी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि नारी सशक्तिकरण में मध्यप्रदेश देश में आदर्श राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर मीडिया के लिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में सुरक्षा सहित समस्त व्यवस्थाएं संभाल रही महिला अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सुश्री बिट्टू शर्मा के पास थी, वहीं मुख्यमंत्री का वाहन इंस्पेक्टर सुश्री इरशाद अली चला रही थीं, कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सुश्री सपना सहित अन्य महिला चालकों पर थी। ओएसडी का दायित्व अंडर सेक्रेटरी सुश्री श्रीलेखा क्षोत्रीय निभा रही थीं और प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी श्रीमती बिंदु सुनील और श्रीमती सोनिया परिहार के पास रही। फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सुश्री जिया श्रीवास्तव, कृति मानिक पुरी, असमा नकवी और आकांक्षा मीणा ने निभाई। कारकेड की पायलेट निरीक्षक रेणू मुरार थीं।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : मंदिर के पास क्षतिग्रस्त नाली से आवागमन बाधित …

राजनांदगांव : मंदिर के पास क्षतिग्रस्त नाली से आवागमन बाधित …

राजनांदगांव| वार्ड 42 में शीतला मंदिर के पास नाली क्षतिग्रस्त होने से लोगों की आवाजाही…

36 seconds ago
राजनांदगांव : भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों को जोड़ने अभियान आज …

राजनांदगांव : भूमि आईडी में छूटे हुए खसरों को जोड़ने अभियान आज …

राजनांदगांव| एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत फार्मर लैंड आईडी तैयार करा चुके ऐसे किसानों, जिनकी भूमि…

17 minutes ago
राजनांदगांव : खनिज का अवैध उत्खनन: जेसीबी मशीन और माजदा जब्त …

राजनांदगांव : खनिज का अवैध उत्खनन: जेसीबी मशीन और माजदा जब्त …

राजनांदगांव | जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण व परिवहन करने वालों पर कलेक्टर…

22 minutes ago
संपर्क अभियान 2026: OYT योजना से किसान को मिला स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन

संपर्क अभियान 2026: OYT योजना से किसान को मिला स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन

संपर्क अभियान 2026: OYT योजना से किसान को मिला स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन प्रतिवर्ष लगभग…

24 minutes ago
राजनांदगांव : शादी,खेती करने, वाहन खरीदने नहीं बेच पा रहे जमीन …

राजनांदगांव : शादी,खेती करने, वाहन खरीदने नहीं बेच पा रहे जमीन …

राजनांदगांव l प्रदेश सरकार ने जमीन डायवर्सन की प्रक्रिया को ऑनलाइन तो कर दिया, लेकिन…

25 minutes ago
राजनांदगांव : शहर में कई जगह सफाई के बाद भी मलबा नहीं उठने से फैल रही है गंदगी …

राजनांदगांव : शहर में कई जगह सफाई के बाद भी मलबा नहीं उठने से फैल रही है गंदगी …

राजनांदगांव | शहर के कई इलाकों में सफाई के बाद निकाला गया कचरा और मलबा…

28 minutes ago