मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार पाने वाले जिलों के कलेक्टर्स को वाटर शेड महोत्सव में दी बधाई

भोपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विगत 18 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित छठवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह में मध्यप्रदेश के तीन जिलों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया था। इस विशिष्ट उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल में आयोजित वाटर शेड महोत्सव में जल संचय के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले जिला कलेक्टर्स एवं संबंधित अधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को मिला यह सम्मान सरकार के सतत प्रयासों, नवाचारों और जल संरक्षण की दिशा में समाज एवं प्रशासन के साझा संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों से अन्य जिले भी प्रेरित होंगे और जल संवर्धन, जल सुरक्षा तथा जन भागीदारी आधारित विकास का यह सफल मॉडल पूरे प्रदेश में और मजबूत होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी से जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में निरंतर योगदान देने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्वारा खरगोन जिले को सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी (West Zone) में प्रथम पुरस्कार, खंडवा जिले को जल संचय–जन भागीदारी पहल (Western Zone) में प्रथम पुरस्कार तथा नगर पालिका परिषद गुना, जिला गुना को Best Urban Local Body श्रेणी में प्रथम पुरस्कार दिया गया है।

Admin

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

1 hour ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

1 hour ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

2 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

2 hours ago