जल समृद्धि रणनीति पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री पाटिल के बीच अहम बैठक
मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री की मुलाकात: जल समृद्धि को लेकर बनी रणनीति
गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल भी हुए बैठक में शामिल
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राज्य हित के विषयों पर उच्च स्तरीय बैठक में मंत्रणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल एवं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ बैठक में सहभागिता कर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
जलशक्ति मंत्री ने मध्यप्रदेश के कार्यों को सराहा
केंद्रीय मंत्री पाटिल ने मध्यप्रदेश द्वारा केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में मध्यप्रदेश ने अच्छा काम किया है। प्रदेश में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था और हर घर जल पहुंचाने का भी प्रशंसनीय कार्य हुआ है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जल समृद्धि बढ़ाने के मध्यप्रदेश के प्रयासों को पूरा सहयोग देने की बात की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की नई रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बालोद । प्रधानपाठक महेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में शाला प्रबंधन समिति, जागरूक पालकों और…
मोहला ।भारतीय सेना में भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन…
राजनांदगांव। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (नवजात गहन चिकित्सा वार्ड) वार्ड के दो डाक्टरों को लापरवाही…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल…
मोहला , गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बालिकाओं की सुरक्षा करने के उद्देश्य से जिले…
राजनांदगांव| जिले में खनिज का अवैध उत्खनन, भण्डारण व परिवहन करने वालों पर कलेक्टर जितेन्द्र…