भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व विधायक मती सुलोचना रावत के निवास स्थल पहुँचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मती रावत के परिजनों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पूर्व विधायक के गृह निवास पहुंचने पर परिजनों द्वारा उनका तिलक लगाकर पुष्प-गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के ग्राम कानाकाकड़ में पूर्व विधायक मती रावत के निवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उनके पुत्र विशाल रावत व परिजनों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मती रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागरसिंह, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर, संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर मती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…