मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया
मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने के निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले के पथरिया के ग्राम घुघस से जटाशंकर महादेव जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुई दुर्घटना में श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सबकी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…