भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को हरदा जिले के ग्राम खुदिया में टिमरनी विधायक अभिजीत शाह के निवास पर पहुँचकर उनके पिता स्व. अजय शाह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. विजय शाह और टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह के बड़े भाई अजय शाह का निधन शुक्रवार 30 अगस्त को हो गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने अल्प प्रवास के दौरान ग्राम खुदिया में मंत्री विजय शाह, टिमरनी के पूर्व विधायक संजय शाह और टिमरनी विधायक अभिजीत शाह सहित परिवारजन से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान हरदा विधायक आर. के. दोगने, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोपा आम का पौधा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुदिया प्रवास के दौरान टिमरनी विधायक अभिजीत शाह के निवास परिसर में आम का पौधा रोपा।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…