भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नर्मदापुरम जिले में स्थित पर्यटन केंद्र पचमढ़ी में प्राकृतिक रेश्मी वस्त्रों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शनी "प्राकृत- द गिफ्ट ऑफ नेच्यूरल" का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वस्त्रों के निर्माण,विक्रय व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पचमढ़ी न केवल अप्रतिम सुंदरता और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि प्रदेश के वस्त्र शिल्पियों के बनाए कलात्मक वस्त्रों के विक्रय की दृष्टि से भी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अनूठी प्रदर्शनी के लिए एमपी सिल्क फेडरेशन के समस्त टीम सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पचमढ़ी प्रवास में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी भेंट की।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…
धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…
आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण ने रेरा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और आवंटितियों के…
राजनांदगांव. शहर में इन दिनों टंकी से गंदे पानी की सप्लाई होने के चलते बसंतपुर…