मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगरीय निकाय उप चुनाव में मिली विजय के लिए मतदाताओं का आभार माना

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय‍निकाय उप चुनाव में मिली विजय के‍लिए मतदाताओं का आभार माना है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश तेज गति से विकास की ओर अग्रसर हैं। इस विकास गति को तेजी देने की जो ऊर्जा राज्य सरकार को मिल रही है, वह हमारी जनता जनार्दन और उसका विश्वास है। जनता का आशीर्वाद, प्यार और स्नेह लगातार मिल रहा है, जो दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। उसी आशीर्वाद और विश्वास का ही परिणाम है कि आज फिर नगरीय निकायों के उप चुनावों हमें भारी बहुमत से विजय प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश के 13 जिलों में कुल 19 पार्षदों के उप चुनाव हुए थे, जिनमें से हमारी पार्टी के 13 पार्षद विजयी हुए हैं। मैं अपनी ओर से जीते हुए सभी प्रत्याशियों को बहुत बधाई एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। सरकार आपके हितों पर कभी आंच नहीं आने देगी, आपके विश्वास पर हर कदम खरा उतरने का हम प्रयास करेंगे। राज्य सरकार के लिए सत्ता साध्य नहीं, साधन है, हमारे लिए जनसेवा ही सर्वोपरि है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: mohan

Recent Posts

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

रायसेन में आत्महत्याओं से दहशत, 10 दिन में 3 युवाओं ने फंदे पर झूलकर दी जान

सलामतपुर/रायसेन. जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में महज 10 दिनों के भीतर दो युवतियों और…

18 minutes ago
सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

सुपेबेड़ा की वर्षों पुरानी पानी की समस्या होगी दूर, CM साय ने एनीकट निर्माण के लिए दिए 7 करोड़

गरियाबंद. किडनी पीड़ितों की वजह से चर्चित सुपेबेड़ा को आखिरकार साफ पानी नसीब होगा। सुशासन…

28 minutes ago
जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर में युवक का अपहरण कर मांगी फिरौती, बहन का वीडियो बनाने से रोकने पर की बेरहमी से मारपीट

जबलपुर. खितौला थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन का वीडियो बनाने का विरोध करना एक…

1 hour ago
नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

नाबालिग से गैंगरेप मामले में सख्त कार्रवाई, सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित

धरसीवां. नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उठे राजनीतिक बवाल और लगातार बढ़ते…

2 hours ago
MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

MP असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अभ्यर्थियों को राहत, हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद जल्द जारी होगा रिजल्ट

जबलपुर. कम्प्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 का रिजल्ट जल्द आएगा। जबलपुर हाई कोर्ट…

2 hours ago
हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

हमीदिया अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवारों को कुचलने के बाद भड़की भीड़

भोपाल. शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में रविवार को एक तेज…

3 hours ago