मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 अगस्त को खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह मंगलवार 5 अगस्त को होगा। रवीन्द्र भवन में शाम 5 बजे शुरू होने वाले सम्मान समारोह की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे। समारोह में संचालक खेल एवं युवा कल्याण राकेश गुप्ता भी शामिल होंगे।

11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार

समारोह में शूटिंग खिलाड़ी रितुराज बुंदेला, क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी भूमि बघेल, स्क्वैश खिलाड़ी कृष्णा मिश्रा, फेंसिंग खिलाड़ी पूजा दांगी, रोइंग खिलाड़ी प्रभाकर सिंह राजावत, सेलिंग खिलाड़ी नेहा ठाकुर, तैराकी खिलाड़ी प्रखर जोशी, एथलेटिक्स खिलाड़ी अर्जुन वास्कले, कुश्ती खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत, हॉकी खिलाड़ी अंकित पाल और पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी गौरव पचौरी को एकलव्‍य पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार

शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी जान्हवी श्रीवास्तव, तीरंदाजी खिलाड़ी रागिनी मार्को, कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार, बॉक्सिंग खिलाड़ी श्रुति यादव, जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य, खोखो खिलाड़ी सचिन भार्गो, हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया, सॉफ्टबाल खिलाड़ी प्रवीण कुमार दवे, शूटिंग (दिव्यांग श्रेणी) रूबिना फ्रांसिस, पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी अपूर्व दुबे और एडवेंचर स्पोर्टस् के लिये भावना डेहरिया को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

विश्वामित्र/लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार

सम्मान समारोह में क्याकिंग-कैनोइंग प्रशिक्षक पीजूष कांती बारोई, तीरंदाजी प्रशिक्षक अशोक कुमार यादव और हॉकी प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा को विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिम्नास्टिक के रतनलाल वर्मा को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

सम्मान समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 के 34 स्वर्ण पदक विजेता, 25 रजत और 23 कास्य पदक विजेता, कुल 82 पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया जायेगा।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रतिष्ठित हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार से सम्मानित …

CG : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव प्रतिष्ठित हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार से सम्मानित …

रायपुर। सीएम साय ने कहा, घर वापसी अभियान के प्रमुख एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष…

7 minutes ago
CG : प्रवेश प्रक्रिया स्थगित …

CG : प्रवेश प्रक्रिया स्थगित …

दुर्ग। कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी…

14 minutes ago
CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर 31 को …

CG : जिला स्तरीय विशेष समाधान शिविर 31 को …

दुर्ग । राज्य शासन के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के…

17 minutes ago
नंदनवन जू घूमना अब पड़ेगा महंगा, टिकट से लेकर AC बस किराए तक में 50% बढ़ोतरी

नंदनवन जू घूमना अब पड़ेगा महंगा, टिकट से लेकर AC बस किराए तक में 50% बढ़ोतरी

रायपुर. नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमना पर्यटकों के लिए अब…

24 minutes ago
CG : थाना प्रभारी ने शराब जब्ती के बाद कोचिया के साथ कर लिया सेटिंग, सस्पेंड …

CG : थाना प्रभारी ने शराब जब्ती के बाद कोचिया के साथ कर लिया सेटिंग, सस्पेंड …

रायपुर/अभनपुर। अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम रहने और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित…

27 minutes ago
CG : खाद्य तेल स्टॉक वाली दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान …

CG : खाद्य तेल स्टॉक वाली दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान …

बिलासपुर। नगर के व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल थोक दुकान में सुबह-सुबह भीषण आग लग…

31 minutes ago