मुख्यमंत्री डॉ. यादव 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस अभ्युदय मध्यप्रदेश का करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री नायडू और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मेघवाल की रहेगी उपस्थिति
भगवान श्रीकृष्ण की जीवन यात्रा को प्रदर्शित करते 500 कलाकार देंगे "विश्ववंद" समवेत प्रस्तुति
विरासत से विकास पर आधारित एक भव्य ड्रोन शो का विजुअल उत्सव
सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल देंगे गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुति

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार एक नवम्बर को शाम 6.30 बजे 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस "अभ्युदय मध्यप्रदेश" का शुभारंभ करेंगे। समृद्ध, विकसित और सशक्त मध्यप्रदेश की झलक दिखाते इस उत्सव में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू, भारत के विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल, पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सोमवार तक चलने वाले इस उत्सव में गीत, संगीत, नृत्य, कला, शिल्प कला, छायाचित्र, सांस्कृतिक यात्रा, ड्रोन शो, आतिशबाजी इत्यादि गतिविधियों के माध्यम से मध्यप्रदेश की विरासत और विकास के रंग देखने मिलेंगे। इस प्रदेशव्यापी आयोजन का मुख्य समारोह लाल परेड ग्राउण्ड में तीनों दिन शाम 6:30 बजे से होगा। शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन और उपलब्धियों पर आधारित 3 मिनट की फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 

प्रदेश के 500 कलाकार विशेष प्रस्तुति के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की जीवन यात्रा को "विश्ववंद" समवेत प्रस्तुति में सांगीतिक रूप में प्रस्तुत करेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अलावा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से विरासत से विकास पर आधारित एक भव्य ड्रोन शो की प्रस्तुति भी दी जायेगी जिसमें 2000 ड्रोन के माध्यम से अब तक का सबसे बड़ा विजुअल उत्सव होगा। आसमान में विकसित मध्यप्रदेश को नये और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक श्री जुबिन नौटियाल एवं ग्रुप मुम्बई द्वारा गीत-संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जुबिन रातां लम्बियां, हमनवां मेरे, तारों के शहर में गीतों को गाने के लिए लोकप्रिय हैं। इसके अलावा भव्य आतिशबाजी का नजारा भी प्रदेशवासी देख सकेंगे। एक नवम्बर, 2025 को सायंकालीन गतिविधि से पूर्व प्रातः 11 बजे से लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित विभिन्न प्रदर्शनियों का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन, भारत सरकार श्री किंजरापु राममोहन नायडू एवं केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कानून एवं न्याय, भारत सरकार श्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहेंगे।  

अभ्युदय मध्यप्रदेश के अंतर्गत लाल परेड ग्राउण्ड में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक विविध अनुषांगिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें विभिन्न प्रदर्शनियां प्रमुख आकर्षण होंगी, जिसमें विकसित मध्यप्रदेश 2047, मध्यप्रदेश के गौरव विक्रमादित्य और अयोध्या, विक्रमादित्य की मुद्राएं और सिक्के, आर्ष भारत, भारत विक्रम, मध्यप्रदेश की बावड़ियां, मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला, मध्यप्रदेश में विरासत से विकास, मध्यप्रदेश के मंदिर देवलोक सम्मिलित हैं। इसके साथ ही एक जिला-एक उत्पाद अंतर्गत 'शिल्प मेला' प्रदर्शन सह विक्रय एवं 'स्वाद' देशज व्यंजन मेला का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके अलावा 2 एवं 3 नवम्बर, 2025 को दोपहर 3 बजे से मध्यप्रदेश के जनजातीय एवं लोक नृत्य प्रस्तुतियां भी संयोजित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत करमा, परधौनी, भगोरिया, गुन्नूरसाही, घसियाबाजा, भड़म, बधाई, गणगौर, मोनिया एवं अहिराई सहित कई नृत्य प्रस्तुतियां होंगी।

 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: Mohan Yadav

Recent Posts

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

CG : दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त, फीस लूट की होगी जांच…

जिला व ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन, हेल्प डेस्क नंबर पर पालक कर सकते है…

3 minutes ago
CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

CG : सांसद बृजमोहन ने 230 हितग्राहियों को वितरित किए 23 लाख के चेक …

रायपुर । क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, जन-सरोकार और स्थानीय संस्कृति के संवर्धन को गति देते…

4 minutes ago
CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार संध्या लोकांगन परिसर वैशाली नगर भिलाई…

7 minutes ago
CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

CG : मनरेगा से रोजगार और जल संरक्षण का लक्ष्य एक साथ हो रहा पूरा …

कवर्धा । जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्रामीणों को बड़ी…

11 minutes ago
CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

CG : गृह मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने स्वर्गीय सेन को दी श्रद्धांजली…

दुर्ग । गृह मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री…

13 minutes ago
CG : लघु तीर्थ में मूक प्राणियों और दिवंगत जैन साध्वियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

CG : लघु तीर्थ में मूक प्राणियों और दिवंगत जैन साध्वियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

णमोकार मंत्र की गूंज के बीच जैन समाज ने दी अहिंसा और करुणा की प्रेरणा…

18 minutes ago