मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 जनवरी को करेंगे फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जनवरी को गौतम नगर में फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में 6 विभागीय खेल अधोसंरचना का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया जायेगा।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस संबंध में मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आवश्यक तैयारियों के संबंध में संबंधितों को दिशा-निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि देश में प्रथम फिट इण्डिया क्लब का लोकार्पण होने जा रहा है। इसमें व्यायाम, फिटनेस, खेल गतिविधियाँ एवं स्वास्थ्य सहित पोषण आहार संबंधी कार्यक्रम होंगे। वॉकिंग ट्रेक, योग एवं मेडिटेशन केन्द्र के साथ ओपन जिम, पारम्परिक खेल जोन, लायब्रेरी एवं किड्स जोन का प्रावधान भी किया जा रहा है। साथ ही महिला फिटनेस सेंटर, मल्टीपर्पस इण्डोर हॉल एवं स्वीमिंग पूल का भूमि-पूजन किया जायेगा। यह फिट इण्डिया क्लब पूरे प्रदेश के लिये एक मॉडल होगा।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि खेल अधोसंरचना के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन में प्रदेश के नागौद-सतना, बुधनी-सीहोर, हरदा, टिमरनी-हरदा और नारायणगढ़-मंदसौर में इण्डोर हॉल तथा जोबट-अलीराजपुर में आउटडोर खेल परिसर का लोकार्पण एवं शिवपुरी में हॉस्टल भवन का भूमि-पूजन किया जाना है। कार्यक्रम में खेलो-बढ़ो अभियान का शुभारंभ भी किया जायेगा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को खेलों से जोड़ने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिये एक नवाचार के रूप में खेलो-बढ़ो अभियान शुरू किया जायेगा।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव, उप सचिव श्री संजय जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

CG : कोसमर्रा के सूने मकान में हुई लाखों के चोरी का खुलासा, रायपुर के सराफा कारोबारी सहित तीन अरेस्ट …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की…

14 minutes ago
CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

CG : नवा तरिया और आजीविका डबरी से मजबूत होगा जल संरक्षण का आधार

मनरेगा के तहत 40 से अधिक तालाब और 300 डबरी निर्माण कार्यों से हजारों ग्रामीणों…

20 minutes ago
CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

CG : ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान से जल संरक्षण को मिली नई मजबूती

एमसीबी जिले में प्रतिदिन 20 हजार श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, 12.83 करोड़ रुपये के…

27 minutes ago
CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

CG : संवाद से संपूर्ण समाधान का सशक्त उदाहरण बना खोहरा का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार 2026-639 से अधिक आवेदनों का हुआ निराकरण, हजारों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का…

35 minutes ago
CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

CG : विधायक ने एक्सीडेंट देखकर रुकवाया काफिला, हाईवा में फंसे ड्राइवरों की बचाई जान …

रायपुर। जिले के गोबरा- नवापारा मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो…

37 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक एमसीबी/ विश्व साइकिल…

40 minutes ago