मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा में आज करेंगे 177.53 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को विदिशा में 124.01 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 53.62 करोड़ रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के 3 हजार 183 और आवास प्लस योजना के 749 कुल 3 हजार 932 हितग्राहियों को आवास योजना में गृह प्रवेश कराया जायेगा। विदिशा में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजना से लाभान्वित होकर लखपति बनी 44 हजार 981 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।

विदिशा में कृषि आधारभूत संरचना निधि योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं उद्यम उन्नयन योजना, मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना, बकरी पालन, डेयरी व्यवसाय सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जायेंगे। आवास योजना में 11 हजार 716 हितग्राहियों को आवास स्वीकृतियां भी प्रदाय की जायेगी। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में विदिशा जिले में प्राप्त 55 हजार 189 आवेदनों की स्वीकृतियां भी प्रदान की जायेगी। अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के 46 हजार 571 और शहरी क्षेत्र के 8 हजार 618 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जल संरक्षण को बनाये जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत…

27 minutes ago
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी…

45 minutes ago
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश का असर, सुधरे सोलर पम्प से वनांचल गांवों में लौटी राहत

रायपुर. शासन की संवेदनशील पहल और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण सूरजपुर…

50 minutes ago
रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा

रायपुर. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक…

2 hours ago
त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

त्विषा केस में बड़ा एक्शन: सास गिरिबाला गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद आज कोर्ट में पेश करेगी CBI

नई दिल्ली.  त्विषा शर्मा डेथ केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। त्विषा की…

2 hours ago
धार भोजशाला विवाद पहुंचा फिर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को तीसरी चुनौती

धार भोजशाला विवाद पहुंचा फिर सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को तीसरी चुनौती

धार धार भोजशाला विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में तीसरी याचिका लगी है। सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago