मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूट कैम्प 4 अगस्त को लाल परेड ग्राउण्ड में

मुख्यमंत्री चौहान करेंगे जनसेवा मित्रों से संवाद

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूटकैंप, बैच-2, 2023 एक प्रभावशाली युवा सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश के 52 जिलों से लगभग 10 हजार जनसेवा मित्र शामिल होंगे। कैम्प का उद्देश्य जनसेवा मित्रों को प्रेरित करना है, जो राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जमीनी स्तर पर जागरूकता का संचार करने के लिये अथक प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम की थीम यूथ फॉर एम.पी. रहेगी। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूट कैम्प 4 अगस्त को लाल परेड ग्राउण्ड होगा।

सत्र-1 : यूथ फॉर न्यू एज लर्निंग

इस सत्र में सीएम यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से विगत 6 माह में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों की लर्निंग और धरातल पर बदलाव के जो नए आयाम गढ़े हैं, उन्हें बताया जायेगा। साथ ही डेवलपमेंट सेक्टर में विकसित होते रोजगार के नए अवसरों से अवगत कराया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 1:30 से 2:40 बजे तक रहेगा।

सत्र-2 : यूथ फॉर नेक्स्ट जेनरेशन गवर्नेंस, यूथ फॉर कम्युनिटी

इस सत्र में नव-चयनित मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों को सामुदायिक स्तर पर सार्थक परिवर्तन के लिये स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के बारे में बताया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 2:40 से 3:55 बजे तक रहेगा।

सत्र-3 : यूथ फॉर हेरिटेज, यूथ फॉर एनवायरमेंट

इस सत्र में जनसेवा मित्रों द्वारा संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति आदर भाव को जगाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही प्रतिभागियों को पर्यावरण के प्रति सजग किया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 4:50 से 6:20 बजे तक रहेगा।

सत्र-4 : यूथ फॉर डेमोक्रेसी

सत्र में युवाओं को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग किया जायेगा तथा उन्हें इन मूल्यों का जमीनी स्तर पर विस्तार करने के लिये प्रेरित किया जायेगा। सत्र का समय पूर्वान्ह 6:20 से 7:00 बजे तक रहेगा।

सत्र-5 : यूथ फॉर डेवलपमेंट ऑफ मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान इस सत्र में युवाओं को प्रदेश के विकास में भागीदारी के लिये प्रेरित करेंगे। चौहान जनसेवा मित्रों, उनके परिजन एवं उनके द्वारा लाभान्वित हितग्राहियों से भी संवाद करेंगे। सत्र का समय संध्या 7:00 से 8:45 बजे तक रहेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

10 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

10 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

10 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

10 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

11 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

11 hours ago