मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 2792 अवैध कालोनियों को किया वैध, सु-राज कालोनी योजना का शुभारंभ

जबलपुर.
आज से प्रदेश की 2792 अवैध कालोनियां वैध कर दी गई हैं और इन कालोनियों में रहने वाले 30 लाख लोगों के मकानों की अब रजिस्ट्री होगी। जबलपुर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सु-राज योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी गरीबों की अब अपनी जमीन होगी और अपने घर होंगे। जबलपुर के गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक में सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के कारण जबलपुर की मदन महल पहाड़ी से हमें गरीबों के मकान हटाने पड़े, जिसका दुख उन्हें था लेकिन किसी गरीब को बेघर नहीं किया जाएगा। सभी को मकान बनाकर दिए जा रहे हैं। सु-राज कालोनी में केवल मकान ही नहीं सड़क और पीने का पानी, बिजली, बगीचा, सामुदायिक भवन, स्कूल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मदन महल पहाड़ी से 3600 परिवारों को विस्थापित होना पड़ा था जिससे मेरा मन बहुत दुखी था। इन सभी को मकान दिए गए हैं। आज हम पट्टे देंगे और फिर उनके घर भी बनाएंगे।

अब आप अवैध कालोनी में नहीं रहेंगे
आज पूरा प्रदेश साल 2792 कालोनियों में 30 लाख लोग निवास करते थे सभी को वैध किया जा रहा है। अब आप अवैध कालोनी में नहीं रह सकते। उसकी रजिस्ट्री होगी। कोई गरीब बिना जमीन के नहीं रहेगा। सबके अपनी जमीन होगी और सबके अपने घर होंगे।

मिलेगी सड़क, नाली और पानी के लिए राशि
मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि प्रदेश की सभी 413 नगरीय निकायों में कायाकल्प अभियान के तहत अभी और राशि सड़क, नाली और पानी के लिए दी जाएगी।

माफिया गुंडागर्दी करते थे अब वहां गरीबों के घर
सु-राज योजना के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में प्लाट और शहर में प्लाट और पट्टा देंगे जहां जमीन नहीं बहुमंजिला मकान देंगे व फ्लैट देंगे। उन्होंने कहा कि माफिया गुंडागर्दी दादागिरी करते थे। अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर जमीन खाली की अब हम वहां गरीबों के घर बना रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

14 minutes ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

29 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

43 minutes ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

59 minutes ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

1 hour ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

1 hour ago