मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैहर में एक चुनावी सभा में मैहर में भव्य देवी महालोक बनाने की घोषणा की

सतना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैहर में एक चुनावी सभा में मैहर में भव्य देवी महालोक बनाने की घोषणा की। सीएम यादव ने कहा कि जैसे उज्जैन में श्री महाकाल महालोक बना है, उसी तरह मैहर में भव्य देवी महालोक बनेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वर्ग विशेष की राजनीति करती है। कश्मीर में महज एक वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कांग्रेस सरकार ने धारा 370 लगाई थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी वर्गों का साथ देने वाले नेता हैं। चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज शक्ति पीठ मैहर में मां शरदा के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ की कृपा से धरती का हर कोना धन्य हो, प्रत्येक घर-आँगन में सुख, समृद्धि, खुशहाली के नव दीप देदीप्यमान हों, सबकी मनोकामनाएं पूरी हों; यही जगत कल्याणी मैया से प्रार्थना है।
 
आदिवासी नेता से हुई झूमा झटकी
कुछ दिनों पूर्व ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व एसडीओपी फूल सिंह टेकाम सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम से मिलने का प्रयास कर रहे थे तो उन्हें पुलिस बल ने रोक दिया। इस बात पर फूल सिंह और पुलिस के बीच झूमाझटकी हो गई। उन्होंने सुरक्षा के नाम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

सतना के पूर्व महापौर सहित कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सतना के पूर्व महापौर और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी, ब्लाक कांग्रेस के विष्णुदत्त पांडेय, देवीजी पुजारी परिवार के सदस्य और दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र सौरभ पांडेय सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

5 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

5 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

6 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

6 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

6 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

6 hours ago