मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 8 से 10 घंटे की बिजली दी जाएगी

भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर किसानों को आकर्षित करने के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 8 से 10 घंटे की बिजली दी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कई और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की है. उल्लेखनीय है कि किसानों को वर्तमान में 24 घंटे में 4 से 6 घंटे बिजली मिल रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि महीने में 15 दिन रात के समय बिजली दी जाती है.

ऐसी स्थिति में कड़के की ठंड के बीच किसानों को सिंचाई करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसको लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 8 से 10 घंटे बिजली दिन में दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में सोलर पंप लगाने को लेकर सब्सिडी दी जाएगी, इससे किसानों की आमदनी और अधिक बढ़ेगी.

11 गांवों के बदले नाम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और भी कई योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है. इसके अलावा कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत सिंगल क्लिक के जरिए फंड ट्रांसफर किया. प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1553.49 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई.

इसके अलावा मोहन यादव ने शाजापुर जिले के 11 गांव के नाम बदल दिए हैं. ग्राम निपानिया हिस्सामुद्दीन को निपानिया देव, ढाबला हुसैनपुर को ढाबला राम, मोहम्मदपुर पवाड़िया को रामपुर पवाड़िया कर दिया. वहीं खजूरी अलाहदाद को खजूरी राम, हाजीपुर को हीरापुर, मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, रीछड़ी मुरादाबाद को रीछड़ी, खलीलपुर (ग्राम पंचायत सिलोदा) को रामपुर, ऊंचोद को ऊंचावद, घट्टी मुख्त्यारपुर को घट्टी और शेखपुर बोंगी को अवधपुरी नाम देने की घोषणा की है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

27 minutes ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

30 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

32 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

37 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

47 minutes ago
E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

E-20 पेट्रोल के समर्थन में किसान संघ, कहा- एथनॉल ईंधन से नहीं होती गाड़ियां खराब

भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…

47 minutes ago