उज्जैन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की काकी अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से शुरू होकर चक्रतीर्थ पहुंचेगी, जहां अन्नपूर्णा यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। काकी के निधन की खबर मिलते ही सीएम मोहन यादव उज्जैन पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा शंकरलाल यादव का पिछले एक सप्ताह से इंदौर के अस्पताल में उपचार चल रहा था। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में सुधार भी बता रहे थे। लेकिन, शुक्रवार सुबह अचानक उनके निधन की खबर मिलने से परिवार और परिजनों में शौक छा गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को काकी के निधन की जानकारी लगी तो वे सारे काम छोड़कर उज्जैन पहुंचे।
श्री कृष्ण भक्त थी प्यारी मां अन्नपूर्णा
अन्नपूर्णा देवी भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त थीं। वह भगवान का पूजन अर्चन और श्रीनाथजी के दर्शन करने रोज मंदिर जाती थी। अंतिम समय तक वह भगवान का भजन व स्मरण करती रही। अन्नपूर्णा जी को उनके बेटे गोविंद यादव और निलेश यादव ही नहीं बल्कि परिवार के नंदलाल यादव, नारायण यादव, डॉ मोहन यादव, कलावती यादव, डॉली यादव, नंदनी यादव के साथ ही अन्य मित्रगण भी प्यारी मां कहकर ही पुकारते थे।
इस मार्ग से निकलेगी अंतिम यात्रा
अन्नपूर्णा देवी की अंतिम यात्रा दोपहर 3 बजे निज निवास गीता कॉलोनी अब्दालपुरा उज्जैन से प्रारंभ होकर खजूरवाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास, कंठाल, सतीगेट, छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, दानीगेट से चक्रतीर्थ पहुंचें। जहां चक्रतीर्थ पर अंतिम संस्कार होगा।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…