मुख्यमंत्री शिवराज का हमीदिया कॉलेज बिल्डिंग को मॉडल बनाने का एलान

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हमीदिया कॉलेज में साइंस और दूसरे सब्जेक्ट्स जोड़ने की घोषणा की। बिल्डिंग को मॉडल बनाने की बात कही। कॉलेज के स्थापना दिवस पर उन्होंने कहा, 'कॉलेज की भव्य बिल्डिंग कैसी बनाई जाए, इसके लिए नाप-तौल कर लीजिए। इसी महीने स्वीकृत करेंगे। कॉमर्स और आर्ट के अलावा साइंस या दूसरे सब्जेक्ट को जोड़ना है, तो यह भी किया जाएगा।'

भोपाल के शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की स्थापना के 75 साल पूरे होने पर 'अमृत महोत्सव 2023' हुआ। मुख्यमंत्री भी इसी कॉलेज से पढ़े हुए हैं। उन्होंने 1978 इस कॉलेज से दर्शन शास्त्र में MA किया है। पुराने दोस्तों को याद कर CM ने गाना 'एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों, ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों…' गाया। कार्यक्रम के अंत में 'तुझको चलना होगा…' गीत गाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'सबसे सुखद पल स्कूल और कॉलेज के दिन होते हैं। मैं ABVP में नगर संगठन मंत्री था। सवेरे उठते ही साइकिल से पहले सेफिया कॉलेज जाता था। दुबला – पतला था। वहां मोटे – तगड़े छात्र नेता थे। मैं वहां भाषण देता था, वो लोग देखा करते थे कि यह कौन आ गया।

न्यू मार्केट था शाम की बैठक का अड्‌डा

गुट्‌टू भैया (पूर्व विधायक रमेश शर्मा) बाबू को याद करते हुए CM ने कहा 'हमें जब रात में भूख लगती थी तो उनके मदन महाराज होटल पर जाकर भोजन करते थे। हमीदिया कॉलेज के पीछे चाय की गुमटियां हुआ करती थीं। यहां दोपहर में चाय पीकर नमकीन खाते थे। तब होस्टल थे तिलक, मालवीय, गोखले। होस्टल में रहकर लीला के यहां चाय पीते थे। न्यू मार्केट में शाम को बैठने के अड्‌डे थे- लिटिल कॉफी हाउस और समता। वो अद्भुत दिन थे। पूर्व विधायक रमेश शर्मा का निधन हो चुका है।'

 

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…

4 minutes ago
CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…

7 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण-पत्र‘

CG : छत्तीसगढ़ आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान को मिला ‘उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण-पत्र‘

राष्ट्रीय कार्यशाला में मिली बड़ी सराहना रायपुर, जनजातीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण तथा जनजातीय…

21 minutes ago
CG : पत्थरों और चट्टानों को तोड़ने वाली क्रेशर मशीन सील …

CG : पत्थरों और चट्टानों को तोड़ने वाली क्रेशर मशीन सील …

सूरजपुर। अवैध बोल्डर खदान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई करते…

29 minutes ago
केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

केंद्रीय गृह मंत्रालय की रैंकिंग में बस्तर का जलवा, बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1

रायपुर. बस्तर जिले के बोधघाट पुलिस थाने ने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते हुए…

1 hour ago
सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू करने का संकल्प

सीएम डॉ. मोहन ने कालापीपल को दी 30.86 करोड़ की सौगात, दोहराया UCC को लागू…

1 hour ago