मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित कर कहा- हम डबल इंजन वो डबल मनोरंजन

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों सुवासरा, मंदसौर, सैलाना, बड़नगर, उज्जैन उत्तर, घट्टिया, उदयपुरा, शमशाबाद, गंजबासोदा, विदिशा और नरेला में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया। श्री चौहान ने विजयादश्मी, दीपावली और आज भाईदूज के दिन भी प्रदेश भर में 11 विधानसभाओं में सभाएं की और जनता-जनार्दन से संवाद किया। श्री चौहान ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कि, आज भाई दूज पर तुम्हारे भाई का ये संकल्प है कि, बहनों की आंखों में आंसु नहीं रहने दूंगा, बहनों को मजबूर नहीं रहने दूंगा और बहनों को गरीबी के दलदल से बाहर निकालकर रहूंगा। उन्होंने कहा कि, यह मेरे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं, यह मेरे लिए श्रृध्दा का विषय है।

हम डबल इंजन वो डबल मनोरंजन
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। श्री चौहान ने कहा कि, हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है, डबल इंजन की सरकार में मोदी जी वहां हैं और मामा यहां हैं, लेकिन कांग्रेस में केवल मनोरंजन है। हम डबल इंजन हैं तो वो दोनों भाई-बहन डबल मनोरंजन हैं। दोनों भाई-बहन मनोरंजन करने ही मध्यप्रदेश आते हैं और लगातार झूठ बोलते हैं। प्रियंका गांधी कहती हैं कि, 3 साल में केवल 21 लोगों को रोजगार मिला। कभी वो बता देती हैं कि, भगवान राम को 13 साल के लिए वनवास हुआ था.. अब उनको यही पता नहीं है की राम भगवान को वनवास कितने साल हुआ था। राहुल गांधी भी कुछ भी बोलते रहते हैं, ये भाई बहन रोज झूठ बोलते हैं।
 
कांग्रेस का भूतकाल बंटाढार और वर्तमान जूतम पैजार
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और उनके नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस का भूतकाल बंटाढार था, कांग्रेस का वर्तमान जूतम पैजार है और कांग्रेस का भविष्य है, केवल हमारा परिवार। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मैडम सोनिया गांधी और यहां मध्यप्रदेश में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह का सिर्फ एक ही लक्ष्य है “हमारा परिवार” बाकी पार्टी, प्रदेश की जनता और विकास से इनका कोई लेना-देना नहीं है। मिस्टर बंटाढार के जमाने में प्रदेश में न तो बिजली थी, न पानी था और न ही सड़कें थी। जबकि भारतीय जनता पार्टी सबके लिए है और भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है।

कांग्रेस अनाथ हो गई है
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुवासरा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हम मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं, सबका साथ सबका विकास ही हमारा लक्ष्य है, लेकिन कांग्रेस में ऊपर भी केवल दो यानी राहुल-प्रियंका का विकास हो रहा है और अपने मध्यप्रदेश में भी दो यानी कमलनाथ-दिग्विजय का विकास हो रहा है, बाकी कांग्रेस पूरी तरह से अनाथ हो गई है। कांग्रेस में दिग्विजय कमलनाथ के दो पाट हैं और इन दोनों पाटों के बीच कार्यकर्ता बारीक पिस रहें हैं। यही वजह है कि, हमारे कुछ साथी कांग्रेस छोड़कर हमारे पास आ गए हैं। यह कांग्रेस पार्टी कभी भी प्रदेश और जनता का भला नहीं कर सकती है।

लाड़ली बहनों के साथ मनाया भाईदूज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हर त्यौहार अपनी बहनों के साथ ही मनाते हैं। चुनाव की व्यवस्तताओं के बाद भी श्री चौहान अपनी बहनों के लिए समय निकाल लेते हैं और उनके बीच पहुंच जाते हैं। धनतेरस पर बहनों के साथ खरीदारी की तो दीपावली पर भी सैंकड़ों लाड़ली बहनों के साथ दीपोत्सव मनाया। आज भाईदूज के दिन भी श्री चौहान ने दूज का ये पावन पर्व अपनी लाड़ली बहनों के साथ ही मनाया। इस दौरान बहनों ने अपने लाड़ले भैया शिवराज की आरती उतारी, माथा चूंमा और मुंह मीठा करवाया। मुख्यमंत्री ने भी बहनों के पैर छूंकर उनका आशीर्वाद लिया। बहनों के साथ भाईदूज का ये नज़ारा हर सभा से पहले देखने को मिल रहा था। भाई-बहनों के बीच का ये प्यार, दुलार, प्रेम और स्नेह देखते ही बन रहा था।

आदिवासी भाई-बहनों के साथ अंतरात्मा का रिश्ता है
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भाई-बहनों की जिंदगी बदले इसलिए पेसा एक्ट भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की धरती पर लागू किया है। अब तेंदूपत्ते की तुड़वाई 3000 रूपए नहीं बल्कि 4000 रूपए प्रति मानक बोरा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, मैं तेंदूपत्ता तोड़ने वाले भाई बहनों के पांव में जूते-चप्पल पहनाता हूं तो कांग्रेस को तकलीफ होती है, कहते हैं कि, ये तो जूते-चप्पल पहना रहा है, मैंने कहा, जब गरीब भाई-बहन नंगे पांव होते हैं और उन्हें कांटा चुभता है तो उस दर्द को सिर्फ शिवराज ही समझ सकता है, क्योंकि वो कांटा उनके पांव में नहीं मेरे सीने में चुभता है। मेरे भाई-बहनों के साथ मेरा अंतरात्मा का रिश्ता है। ये कभी कांग्रेस और उसके नेता नहीं समझ सकते हैं।

ये शिव संकल्प हैं
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेसियों को तकलीफ है कि, मैं बहनों के खाते में पैसा डाल रहा हूं लेकिन बहनों के खातों में पैसा डालने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। अब 21 साल की अविवाहित बहन भी पात्र होगी और चुनाव के बाद जिनके नाम रह गए हैं उन्हें जोड़ दिया जाएगा। वहीं सीएम ने कहा कि, 60 वर्ष की माताओं की पेंशन बढ़ाकर 1500 रुपये की जाएगी। लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना और उसके आगे का सफर है लखपति बहना, हर बहन को लखपति दीदी बनाना है। सीएम राइज स्कूल बन रहें हैं, ये प्राइवेट स्कूल्स से भी बेहतर है जहां शिक्षा फ्री में होगी। भांजे-भांजियों को लैपटॉप और ई-स्कूटी दी जा रही है। ये शिव संकल्प है कि, मेडिकल और इंजीनिरिंग कॉलेज में पूरी फ़ीस भाजपा सरकार ही भरवाएगी। प्रत्येक परिवार एक रोजगार की व्यवस्था करेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना बनाई है जिसमें पक्के मकान बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे। रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपये में दिया जाएगा। बढ़े हुए बिजली के बिल भी भरवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने दिलाया भाजपा की जीत का संकल्प
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के अद्भुत नेता हैं, मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और मध्यप्रदेश भी विकास के मामले में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आकर खड़ा हो गया है। प्रदेश में विकास को और बेहतर गति देने के लिए सभी भाजपा उम्मीदवारों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है और मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। श्री चौहान ने उपस्थित जनसमुदाय को दोनों मुट्ठी बांधकर भारत माता की जयकारों के साथ भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया।   

मुख्यमंत्री ने इन विधानसभाओं में की सभाएं
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाईदूज के दिन प्रदेश की 11 विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों सुवासरा में श्री हरदीप सिंह डंग, मंदसौर में श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, सैलाना में श्रीमती संगीता चारेल, बड़नगर में श्री जितेन्द्र पंड्या, उज्जैन में उत्तर श्री अनिल कालूहेड़ा, घट्टिया में श्री सतीश मालवीय, उदयपुरा में श्री नरेन्द्र शिवजी पटेल, शमशाबाद में श्री सूर्यप्रकाश मीणा, गंजबासोदा में श्री हरिसिंह रघुवंशी, विदिशा में श्री मुकेश टंडन और नरेला में श्री विश्वास सारंग के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

 

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

5 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

6 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

6 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

6 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

6 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

7 hours ago