मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेष संगठन महामंत्री ने लालघाटी में अर्पित किए पं. उपाध्याय को श्रद्धासुमन

भोपाल.
एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित की। भोपाल के लालघाटी चौराहे पर पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेष संगठन महामंत्री हितानंद ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं ने जयघोष के नारे लगाये।  

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति की पताका दुनियाभर में फहराई- डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना से लेकर जीवन की अंतिम सांस तक लगातार अपने पूरे जीवन को यज्ञ में आहूत की तरह समाहित करते हुए देश ही नहीं दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका फहराई। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखते हुए सबके प्रगति और विकास के लिए राजनीति का एक नया दर्शन दिया, जिसे दुनिया एकात्म मानव दर्शन के नाम से जानती है। जिसका मूल भाव गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए और उन्हें मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति हो। ऐसे पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

आज एक और खास दिन है कि दुनिया के सर्वाधित लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि को सार्थक करते हुए झाबुआ में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ आकर हम सबको यह संदेश दे रहे हैं कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिए उनके पास जाना होगा। गरीबों के कल्याण के कार्यों के साथ उनके जीवन में बदलाव लाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री झाबुआ में आयोजित जनजातीय बंधुओं के महाकुंभ को भी संबोधित करने के साथ धार-झाबुआ और खरगोन के साथ प्रदेश को 7550 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। धार-झाबुआ जिले में रेल और हवाई जहाज जैसी सुविधा हो यह प्रधानमंत्री का विजन है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रधानमंत्री के विजन को लेकर डबल इंजन की सरकार के साथ चलने को तत्पर है।

भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर कार्य कर रही : विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी के श्रद्धा और आदर्श के केंद्र पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसा दर्शन दिया, जिसके आधार पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। राजनीतिक दल बनने के बाद भारत भर में आज पंच-सरपंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

पार्टी के कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन व अंत्योदय के विचार को प्रतिपादित करने का काम कर रहे हैं। पं. उपाध्याय ने जो विचार दिया उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर गरीब का जीवन बदलने का काम हमारी सरकार कर रही हैं। भाजपा लगातार पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रदेष शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक रामेष्वर शर्मा, महापौर मालती राय, भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

6 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

6 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

7 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

7 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

7 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

7 hours ago