मुख्यमंत्री यादव ने साफ़ तौर पर ये संदेश दिया कि मध्य प्रदेश में अराजकता नहीं चलेगी

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस वक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 10 हज़ार पोस्ट के साथ ट्रेडिंग लिस्ट में हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सीएम यादव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं, लेकिन आखिर ऐसी क्या वजह बनी बीते दिन जिसके चलते वे एकदम देश में चर्चा का विषय बन गए।

जवाब है सीएम डॉ मोहन यादव द्वारा छतरपुर में पत्थरबाजों पर की गई कठोरतम कार्रवाई। इस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में जो संदेश दिया वह था “अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी”। इस कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में जो संदेश दिया वह था कि अपनी बात शांति और सद्भाव के साथ रखें, सरकार आपके साथ है लेकिन उपद्रवियों के लिए प्रदेश में सिर्फ और सिर्फ कानून और बुलडोजर सर्वोपरि है। मोहम्मद शहजाद की जमींदोज कोठी का हर पत्थर मानों इस बात की गवाही दे रहा था की प्रदेश में कट्टरता नहीं चलेगी।

क्या है मामला

आपको बता दें मामला था 21 अगस्त मध्य प्रदेश के जिले छतरपुर का जहां एक समुदाय विशेष द्वारा थाने पर धार्मिक भावनाएं आहत होने को लेकर ज्ञापन देने की तैयारी की गई और साथ ही जिसमें धार्मिक भावनाओं को आहत किया था उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई। अचानक पूरी भीड़ उपद्रवी हो गई और थाने पर पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले से न केवल शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंची, बल्कि कई पुलिस वाले भी पूरी तरह घायल हुए।

इस घटना के तुरंत बाद ही सीएम डॉक्टर मोहन यादव एक्शन में आए और प्रशासन को पत्थरबाजों को चिन्हित करने के आदेश दिए। इसके बाद सीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन में इस कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यही वजह है कि आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह कार्रवाई पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे लेकर मोहन यादव X पर ट्रेंड हो रहे हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

52 minutes ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

1 hour ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

1 hour ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

1 hour ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago