मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की राजस्व महाअभियान की समीक्षा

मुख्य सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से की राजस्व महाअभियान की समीक्षा

सड़कों से निराश्रित गौवंश को सुरक्षित बड़ों में रख सड़क दुर्घटना की संभावना करें कम – मुख्य सचिव  

 

  सिंगरौली
प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को राजस्व महाअभियान के संबंध में निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्व महाअभियान में पूरे प्रदेश में अच्छा कार्य हो रहा है। अभियान के दौरान अब तक नामांतरण के एक लाख 916 तथा नक्शा तरमीम के 26 लाख 19 हजार 112 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। कलेक्टर अभियान की सतत समीक्षा करके लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराएं। नामांतरण तथा अभिलेख में सुधार के प्रकरण प्राथमिकता से निराकृत करें। नक्शा तरमीम के प्रकरणों के लिए विशेष प्रयास करें। नामांतरण के नए प्रकरणों में नक्शा तरमीम तत्काल करा दें। किसान सम्मान निधि के ई केवाईसी से जुड़े सभी प्रकरणों का भी 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से निराकरण कराएं। जिन जिलों में प्रगति कम है वहाँ के कलेक्टर विशेष ध्यान दें। मुख्य सचिव ने राजस्व महाअभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिलों को बधाई दी।

      मुख्य सचिव ने कहा कि निराश्रित गौवंश को सड़कों से हटाने के लिए तत्परता से कार्यवाही करें। विभिन्न विभाग मिलकर इसके लिए प्रयास करें। निराश्रित पशुओं को गौशाला में भेजने के साथ-साथ हाईवे के किनारे अस्थाई बाड़े बनाकर उनमें भी इन्हें रखने की व्यवस्था करें। सड़कों में विचरण करने वाले पशु कई बार बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाते हैं इससे जान-माल का नुकसान होने के साथ पशुओं की भी मौत होती है। जन सामान्य की सुरक्षा और पशुओं की सुरक्षा दोनों के लिए सड़कों से पशुओं को हटाना आवश्यक है। पशुओं के दुर्घटना का शिकार होने पर उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करें। शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतें पशुओं को खुला छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही कर सकती हैं।

      वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मुख्य सचिव ने जनमन योजना में शामिल 24 जिलों में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने मंकी पॉक्स रोग से बचाव के लिए आवश्यक उपाय के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ अथवा अतिवृष्टि से फसलों एवं जन-धन की हानि होने पर तत्काल सर्वे कराएं। प्राकृतिक आपदा के प्रकरण तैयार कर तत्काल राहत राशि वितरित कराएं। कलेक्ट्रेट एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, सयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे , नगर निगम आयुक्त डी के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की , लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

CG : अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टरों…

1 minute ago
CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

CG : डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टरों के…

5 minutes ago
CG : सी.एम. हेल्पलाइन 1076 में की गई शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्यवाही …

CG : सी.एम. हेल्पलाइन 1076 में की गई शिकायत पर आबकारी विभाग की कार्यवाही …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार सी.एम.पोर्टल हेल्प लाईन नम्बर 1076 में प्राप्त शिकायत…

8 minutes ago
CG : जिले में अब तक 396.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज …

CG : जिले में अब तक 396.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज …

दुर्ग । जिले में 1 जून 2026 से 22 जुलाई 2026 तक 396.5 मिमी औसत…

12 minutes ago
CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित …

CG : स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को लेकर 25 को कला मंदिर भिलाई में बैठक आयोजित …

दुर्ग । इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी दुर्ग द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक में रक्त…

16 minutes ago
CG : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, अतिथि शिक्षक संघ से आंदोलन समाप्त करने का किया आग्रह …

CG : स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, अतिथि शिक्षक संघ से आंदोलन समाप्त करने का किया आग्रह …

दुर्ग । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ अतिथि शिक्षक संघ…

26 minutes ago