गौरव यात्रा का नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

भोपाल

मध्यप्रदेश की गौरव वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून को मनाया जाएगा। वर्तमान वर्ष रानी दुर्गावती का 500वाँ जन्म वर्ष है। रानी दुर्गावती की गौरव गाथा को आमजन तक पहुंचाने के लिए रानी दुर्गावती के जीवन से जुड़े स्थलों से वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा आरंभ हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि देकर 27 जून को शहडोल में गौरव यात्रा का समापन करेंगे।

रीवा संभाग के सिंगरौली जिले के ग्राम महुली से समारोहपूर्वक जनजातीय गौरव यात्रा आरंभ हुई। इस गौरव यात्रा की प्रभारी तथा सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं संचालित की हैं। जिनमें नि:शुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति, छात्रावास की सुविधा, नि:शुल्क खाद्यान्न सहित अनेक लाभ दिए जा रहे हैं। सांसद श्रीमती सिंह ने कहा‍कि रानी दुर्गावती ने अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से कड़ा संघर्ष किया। जनजातीय समाज में रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना अन्य कोई नहीं हुई। उनके साहस और बलिदान को लोगों तक पहुँचाने के लिए जनजातीय गौरव यात्रा निकाली जा रही है। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि जनजातियों के गौरव और कल्याण के लिए सबसे अधिक कार्य वर्तमान केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश की सरकार ने किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के कल्याण और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ महिलाओं के कल्याण के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं।

यात्रा का जगह-जगह बड़े गर्व और उत्साह से स्वागत किया गया। जनजातीय कलाकारों ने ढोल और नगाड़े बजा कर स्वागत किया। गौरव यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और आमजन ने सहभागिता कर गौरव का अनुभव किया।

गोंडवाना साम्राज्य की महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य और स्वाभिमान की गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाने राज्य शासन द्वारा रानी के बलिदान दिवस पर गौरव यात्रा पाँच अलग-अलग स्थानों से निकाली जा रही है।

वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का जबलपुर शहर पहुँचने पर आधारताल में जोरदार स्वागत किया गया। गौरव यात्रा का आज जबलपुर जिले में दूसरा दिन था। दमोह जिले के सिंग्रामपुर से वन मंत्री कुंवर विजय शाह के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई इस यात्रा ने कल गुरुवार को कटाव धाम से जिले में प्रवेश किया था। गौरव यात्रा दूसरे दिन मझौली के समीप ग्राम चौपड़ स्थित आराध्य बड़ा देव की पूजा अर्चना से शुरू हुई और सिहोरा, गांधीग्राम, पनागर होते हुये आधारताल पहुँची ।

शहर में प्रवेश करने पर यात्रा का जगह-जगह पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत में आधारताल में समारोह का आयोजन भी किया गया था। समारोह में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र जामदार, विधायक अशोक रोहाणी एवं सुशील कुमार तिवारी इंदु, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष रिकुंज विज, सुभाष तिवारी "रानू" भी मौजूद थे। वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा कोतवाली, बड़ाफुहारा और गंजीपुरा होते हुये भंवरताल उद्यान पहुँची, जहाँ वन मंत्री कुंवर विजय शाह, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, विधायक अशोक रोहाणी, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष वरकड़े, प्रभात साहू, सुभाष तिवारी रानू, शरद अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, राजकुमार पटेल, राजेन्द्र चौधरी, मनीष जैन कल्लू आदि जन-प्रतिनिधियों ने रानी दुर्गावती की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

21 minutes ago
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

55 minutes ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

2 hours ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

2 hours ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

2 hours ago
चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

चलती बस में गूंजी किलकारी! सफर के दौरान महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्रियों ने की मदद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में सफर के दौरान महिला…

2 hours ago