थाना सिविल लाइन पुलिस ने सागर रोड में हुई लूट का किया खुलासा

मातगुंवा.
19 नवंबर को फरियादी विकास नामदेव निवासी ग्राम बरद्वाहा थाना मातगुंवा की सागर रोड एटीएम से पैसे निकालने पश्चात तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल रोक कर लूट करने संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए, साथ ही छतरपुर नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।  

थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने एकत्रित साक्ष्य एवं जानकारी के आधार पर लूट मे शामिल तीनों आरोपियों उद्देश्य उर्फ शिवम ताम्रकार पिता चंद्रहास ताम्रकार नि. केशवगंज वार्ड थाना मोतीनगर सागर (म.प्र.), संजय सोनी पिता मुरारी लाल सोनी नि. बड़ा बाजार थाना मोतीनगर जिला सागर (म.प्र.), राज शुक्ला पिता रमाकांत शुक्ला नि. बडतूमा थाना मकरोनिया जिला सागर (म.प्र.) को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपियों द्वारा लूट करना स्वीकारा गया। एवं आरोपियों से लूटी गई राशि 30 हजार 200 रूपये, मोबाईल फ़ोन, एवं घटना मे प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड मोटरसाईकिल जिसे आरोपियों ने इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से चोरी की थी, कुल संपत्ति कीमत करीब ढाई लाख रुपए बरामद की गई। आदतन अपराधी उद्देश्य उर्फ शिवम ताम्रकार के विरुद्ध जिला सागर, इंदौर के थानों में चोरी और लूट के एक दर्जन अपराध, राज शुक्ला के विरुद्ध लूट, चोरी जैसे 7 अपराध एवं संजय सोनी के विरुद्ध लूट, अवैध वसूली सहित 3 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, शैलेन्द्र चौरसिया , उनि. किशोर पटेल प्रभारी साइबर सेल, प्र.आर. वीरेन्द्र रोहित, प्र.आर. हरचरण राजपूत, आर. धर्मेन्द्र चतुर्वेदी , अरविंद सिंह,  हरेन्द्र  मुकेश चौहान, युवराज, मनीष, राजीव यादव, धर्मराज, विजय की भूमिका रही।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

3 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

3 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

4 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

4 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

4 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

4 hours ago