भोपाल के सेंट जोसेफ स्कूल के हॉस्टल में आठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल
 परवलिया इलाके में मिशनरी द्वारा संचालित सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल के छात्रावास में मंगलवार रात आठवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगा ली। तलाशी में उसके पास से अंग्रेजी में लिखा एक पत्र तो मिला है, लेकिन उसने खुदकुशी के संबंध में कुछ भी नहीं लिखा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि ऐशबाग के नवीन नगर में रहने वाले संतोष कुशवाहा किसान हैं। इसके अलावा वह एक प्ले स्कूल का संचालन भी करते हैं। उनका 15 वर्षीय बेटा उत्कर्ष उर्फ वंश कुशवाहा सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में आठवीं में पढ़ता था और स्कूल के छात्रावास में रहता था।
साथी छात्रों ने वंश को फांसी पर लटके देखा

मंगलवार शाम को साढ़े सात बजे सभी विद्यार्थी खाना खाने के लिए चले गए, लेकिन वंश कमरे पर रुक गया। साथी छात्र रात 8:30 बजे लौटे तो उन्होंने वंश को फांसी पर लटके देखा। उसने कमरे की खिड़की में लगी लोहे की छड़ में तौलिया बांधकर फंदा लगा लिया था। तलाशी में उसके पास से अंग्रेजी में लिखा एक पत्र मिला है, लेकिन उसमें सुसाइड के बारे में कुछ भी नहीं लिखा है।

दोपहर में माता-पिता से हुई थी बात, घटना के पहले फुटेज में भी सामान्य दिखा

वंश तीन भाई-बहनों में मंझला था। पुलिस पूछताछ में वंश के पिता ने बताया कि मंगलवार दोपहर को साढ़े तीन बजे बेटे से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसने किसी तरह की कोई परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

उधर पुलिस ने छात्रावास में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए। उसमें घटना के पहले मिले फुटेज में भी वंश सामान्य दिख रहा है। स्वजन ने भी अभी किसी पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: suicide

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

7 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

8 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

8 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

8 hours ago