स्वच्छता स्वावलंबन एवं स्वास्थ्य की गारंटी – मंत्री पटेल

भोपाल
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मानस भवन, जबलपुर में "स्वच्छता संवाद" कार्यक्रम में जिले के सभी सरपंचों, जनप्रतिनिधि, सफाई मित्रों एवं आजीविका मिशन की महिलाओं के साथ स्वच्छता पर संवाद किया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्वच्छता स्वावलंबन एवं स्वास्थ्य की गारंटी देती है। हम सभी को स्वच्छता का संकल्प लेकर यह तय करना चाहिए कि हम गंदगी को फैलने से रोकेंगे आगे भी इस अभियान तथा स्वच्छता को जारी रखेंगे। स्वच्छता को आदत बनाना पड़ेगा। यह सुनिश्चित करें कि ग्राम पंचायतों में गंदगी न हो।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत का आहवान किया है। उसे संकल्प की शक्ति के साथ पूरा कर सकते हैं और अगले वर्ष इसी अवसर पर आंकलन कर सकते हैं कि संकल्प पूरा किया है या नहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों का सदा सम्मान करें। कर्म का फल और कर्म का बोध, ये दोनों जीवन को गहराई से प्रभावित करते हैं। स्वच्छता कर्मियों का सम्मान करना सबकी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर स्वच्छता के 10 वर्षों की यात्रा की फिल्म दिखाई गयी। सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए एवं उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई एवं स्वच्छता संकल्प पर हस्ताक्षर किए। सांसद श्री आशीष गोडिया सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आजीविका मिशन की महिलाएं और सफाई मित्र उपस्थित थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

शिवपुरी कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को लगाया चूना

शिवपुरी कलेक्टर के नाम पर ठगी की कोशिश, फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को लगाया चूना

 शिवपुरी साइबर ठगों ने मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के कलेक्टर अर्पित वर्मा के नाम…

12 minutes ago
राज्यपाल डेका ने मरका गांव के स्कूल को दिए डिजिटल बोर्ड

राज्यपाल डेका ने मरका गांव के स्कूल को दिए डिजिटल बोर्ड

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में बेमेतरा जिले के ग्राम मरका के स्कूल के…

15 minutes ago
NEET Re-Exam से पहले महू में सुरक्षा में बड़ी चूक, परीक्षा केंद्र से कैमरे चोरी

NEET Re-Exam से पहले महू में सुरक्षा में बड़ी चूक, परीक्षा केंद्र से कैमरे चोरी

महू  नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद रविवार को फिर से नीट की…

17 minutes ago
प्रकृति हमारी मां है, इसे रासायनिक उर्वरकों से बचाएं, प्राकृतिक खेती अपनाएं : प्रधानमंत्री मोदी

प्रकृति हमारी मां है, इसे रासायनिक उर्वरकों से बचाएं, प्राकृतिक खेती अपनाएं : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि प्रकृति हमारी माता है और हम सब…

25 minutes ago
जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला है। आधुनिक कृषि…

29 minutes ago
सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

रायपुर सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष : अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी…

32 minutes ago