सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी पर मंडराय संकट के बादल! जानें किस बात पर मची BJP में खलबली

खंडवा
मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनावों में 29 सीटे जीतने वाली बीजेपी की क्या मुश्किल बढ़ सकती है. क्या बीजेपी के एक सांसद मध्य प्रदेश में कम हो सकते हैं? क्या खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी जा सकती है. ये सवाल आजकल मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में काफी गूंज रहे हैं. वजह है एक याचिका जो जबलपुर हाई कोर्ट में लगी है. क्या है पूरा मामला जानें इस रिपोर्ट में…

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने इस बार इतिहास रचा है. और 29 की 29 लोकसभा सीटों पर काबिज हो गई. कांग्रेस के हाथों एक भी सीट नहीं आई. लेकिन, अब खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. नौबत यह है कि उनकी सांसदी पर खतरा मंडराने लगा है.

सांसद पाटिल को जारी हुआ नोटिस

दरअसल मध्य प्रदेश की खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी को चुनौती देते हुए जबलपुर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. इस याचिका के दायर होने के बाद सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सांसद पाटिल समेत रिटर्निंग ऑफिसर और दूसरे ऑफिसर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि ज्ञानेश्वर पाटिल ने कुछ जानकारियां अपने नामांकन पत्र में छुपाई थी.

क्या बोले अधिवक्ता कुमार?

अधिवक्ता मनोज कुमान ने बताया "आज माननीय उच्च न्यायालय ने रेस्पोंडेंट श्री ज्ञानेश्वर पाटिल और रिटर्निंग ऑफिसर सहित अन्य रेस्पोंडेंट को को नोटिस के आदेश कर दिए हैं.  मूल रूप से यह याचिका मैंने उनका चुनाव निरस्त करने और द्वितीय नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी श्री नरेंद्र पटेल जी को विजय बनाने के घोषित करने के लिए यह याचिका प्रस्तुत की थी. इसके अलावा रिटर्निंग ऑफिसर और ज्ञानेश्वर पाटिल के खिलाफ कारवाई की भी मांग की है. और स्पेशली मैं इसमें अपनी पैरवी मैं स्वयं कर रहा हूं.

4 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

आपको बता दें कि यह याचिका बुरहानपुर जिले के अधिवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल की ओर से हाई कोर्ट में दायर की गई है. खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी रद्द करने की मांग इस याचिका में की गई है, साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर पर कारवाई करने का भी आग्रह किया गया है. वहीं याचिकाकर्ता मनोज कुमार अग्रवाल खुद ही अपने मामले की पैरवी कर रहे हैं. इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी ऐसे में याचिकाकर्ता के पक्ष में अगर फैसला आता है. तो खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की की सांसद सदस्यता समाप्त हो सकती है. उनकी जगह पर कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को सांसद बनाया जा सकता है.

फिलहाल. आपको बता दें कि बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी खतरे में है. यह पूरा मामला हाई कोर्ट में चल रहा है. आने वाले सितंबर को अगली पेशी है. जिसमें यह फैसला होगा कि आखिर उनकी सांसद रहती है या नहीं रहती है. लेकिन, फिलहाल इस याचिका के बाद से बीजेपी में खलबली मची हुई है.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

8 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

9 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

9 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

10 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

10 hours ago