“मामा की दुआएँ लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले”: मुख्यमंत्री चौहान

आजीविका मिशन के माध्यम से बेटियों को बनाएंगे लखपति
विवाह संस्कार है, पवित्र बंधन है, मिल-जुल के साथ रहना
मुख्यमंत्री चौहान गिल्लौर, (भैरूंदा) जिला सीहोर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह समारोह में हुए शामिल
470 नवविवाहित वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद
जोड़ों को बाँटे 49-49 हजार के चेक

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीब अभिभावकों को अब अपनी बेटियों के विवाह की चिंता नहीं करनी चाहिए। उनका मामा बेटियों की शादी करवा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सरकार द्वारा सामूहिक विवाह कराए जाते हैं और वर-वधू को 49-49 हजार रुपए के चेक गृहस्थी की सामग्री खरीदने के लिए प्रदाय किए जाते हैं। इस योजना का प्रारंभ वर्ष 2006 में किया गया था, तब से आज तक मध्य प्रदेश की लाखों गरीब बेटियों के विवाह/ निकाह हमारी सरकार ने करवाए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ आज सीहोर जिले के गिल्लौर, तहसील भैरुंदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह आयोजन में सम्मिलित हुए। उन्होंने विवाह /निकाह कर रहे 470 जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "मामा की दुआएँ लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले"।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के बाद अब लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है, जिसमें बहनों को 1000 रूपये की राशि प्रतिमाह दी जाती है। अब इस योजना में न्यूनतम आयु की सीमा को घटाकर 21 वर्ष कर दिया गया है। योजना में धीरे-धीरे राशि बढ़ाई जाएगी और 3000 रूपये तक प्रतिमाह बहनों को दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आजीविका मिशन में बहनों को जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाई जाएगी। हमारा लक्ष्य है, हर बहन की माह में कम से कम 10 हजार रूपये आमदनी हो। मेरी हर बहन लखपति हो। हमें बहनों को मजबूर नहीं रहने देना है, मजबूत बनाना है। प्रदेश में कोई गरीबी में नहीं रहेगा, सरकार आपके साथ है, मामा आपके साथ है।

मुख्यमंत्री चौहान ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, पवित्र बंधन है। आपस में मिल-जुल कर साथ रहें। पति पत्नी के बीच का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए। विवाह से दो शरीर एक आत्मा हो जाते हैं। दोनों परिवारों का नाम रोशन करें। सुख और शांति पूर्वक रहें।

विवाह संस्कार पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। सम्मेलन में 430 विवाह और 40 निकाह संपन्न हुए। आयोजन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, विधायक करण सिंह आदि उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

भोपाल  प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए…

26 minutes ago
इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

36 minutes ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

44 minutes ago
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून ने पूरी ताकत के साथ एंट्री मार दी है. मानसून…

1 hour ago
दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया उपचुनाव 2026: 13 जुलाई से नामांकन शुरू, क्या फिर आमने-सामने होंगे नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती के परिवार?

दतिया  दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है, लेकिन राजनीतिक दलों की…

1 hour ago