CM डॉ मोहन ने वकीलों को दी सौगात: जबलपुर हाईकोर्ट में 117 करोड़ से बनेंगे लॉयर्स चेम्बर और मल्टी लेवल पार्किंग

जबलपुर

हाईकोर्ट में 117 करोड़ की लागत से लॉयर्स चेम्बर और मल्टी लेवल पार्किंग बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उच्च न्यायालय परिसर में प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री(CM Mohan Yadav) ने कहा कि अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। इससे न केवल पार्किंग की दिक्कतें कम होगी बल्कि अधिवक्ताओं को बैठने की समुचित व्यवस्था हो सकेगी।

ये रहे मौजूद

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस एससी शर्मा तथा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत, हाईकोर्ट जज संजीव सचदेवा, संजय द्विवेदी, जस्टिस विवेक कुमार जैन, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह सहित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एवं एडवोकेट्स बार एसोसिएशन से भी अन्य न्यायाधीश उपस्थित रहे।

चार मंजिला होगी पार्किंग

अधिवक्ताओं में इस परियोजना को लेकर खासा उत्साह देखा गया। चार मंजिला बनने वाली मल्टी लेवल पार्किंग के ऊपर के फ्लोर्स पर लायर्स चेम्बर्स की सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में करीब 6 हजार अधिवक्ता कार्यरत हैं। इनको वाहनों की पार्किंग और बैठने को लेकर समस्या से जूझना पड़ता है। लंबे समय से चेम्बर्स और पार्किंग की मांग की जा रही थी।

सर्किट हाउस में की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह साढ़े दस बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। वे सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से मझौली और पाटन के दौरे की तैयारियों के संबंध में चर्चा भी की। हाईकोर्ट परिसर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रीवा के लिए रवाना हुए।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: court

Recent Posts

CG : श्मशान घाट में खोपड़ी, हड्डी और कंकाल मिलने से सनसनी …

CG : श्मशान घाट में खोपड़ी, हड्डी और कंकाल मिलने से सनसनी …

दुर्ग। दुर्ग के रायपुर नाका स्थित श्मशान घाट में उस समय सनसनी फैल गई जब…

5 minutes ago
CG : उरला मैटल पार्क में फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका …

CG : उरला मैटल पार्क में फैक्ट्री में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका …

रायपुर। रायपुर के उरला मैटल पार्क स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लगने…

20 minutes ago
CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर रेप, आरोपी गिरफ्तार …

CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और फिर रेप, आरोपी गिरफ्तार …

सक्ती। जिले में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

26 minutes ago
CG : पार्षद बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ के आरोप पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई …

CG : पार्षद बर्खास्त, आधार केंद्र में तोड़फोड़ के आरोप पर संभागायुक्त ने की कार्रवाई …

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड-16 बीआरपी कालोनी के पार्षद विनय नेताम को संभागायुक्त…

34 minutes ago
CG : CM साय आज पत्रकारिता गौरव उत्सव में होंगे शामिल …

CG : CM साय आज पत्रकारिता गौरव उत्सव में होंगे शामिल …

रायपुर। CM विष्णुदेव साय शनिवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न काय्रक्रमों में शिरकत करेंगे. आज…

47 minutes ago
राजनांदगांव : महिला कांस्टेबल ने थाने में किशोरी के साथ किया जुल्म, थाना प्रभारी लाईन अटैच …

राजनांदगांव : महिला कांस्टेबल ने थाने में किशोरी के साथ किया जुल्म, थाना प्रभारी लाईन अटैच …

राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र में बीमार किशोरी को गलत मेडिकल रिपोर्ट के कारण पहले तो…

51 minutes ago