सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी

उज्जैन

प्रदेश में लोकसभा चुनावों की गर्माहट के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के दत्त अखाड़ा क्षेत्र पहुंचकर मां शिप्रा स्नान कर पुण्यलाभ लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी तस्वीर भी साझा की। उन्होंने मां नर्मदा से प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की।

 मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह शिप्रा नदी में डुबकी लगाई। इस डुबकी के जरिए सीएम ने शिप्रा में गंदगी का मसला उठाने वालों को संदेश भी दिया। उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस के लोकसभा प्रत्‍याशी महेश परमार शिप्रा में गंदगी का उल्‍लेख करते हुए नदी में उतरे थे और पानी का आचमन भी किया था।

मोक्षदायिनी शिप्रा नदी शुद्धि‍करण का मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी गरमाया हुआ है। बीते सप्ताह रामघाट पर पानी की पाइप लाइन फूटने और सीवेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी शिप्रा नदी में मिल गया था।

इसके बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक हुई थी। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने नदी में डुबकी लगाकर भाजपा को घेरा था। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि अरबों रुपया खर्च करने के बाद भी नदी के ये हाल हैं। तब भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने इसे नौटंकी करार दिया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन आए। वे शिप्रा नदी पर पहुंचे और डुबकी लगाई।

अपने क्षेत्र में करेंगे प्रचार प्रसार

सीएम कुछ देर अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में प्रचार प्रसार कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वे उज्जैन में अपने बूथ क्र. 60 पर जनसंपर्क करेंगे। यहां 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठों को आयुष्मान भारत के तहत फार्म भरवाएंगे। साथ ही नव मतदाता व लाभार्थियों से मिलेंगे।

मुख्‍यमंत्री कोयला फाटक रोड स्थित महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

3 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

3 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

3 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

3 hours ago