खुशियों की दास्तां
अमरपाटन
सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की जायज समस्याओं के सार्थक निराकरण में अहम भूमिका निभा रही है। पिता की मृत्यु के बाद अन्त्येष्टि सहायता राशि के लिए भटकने के बाद आखिरकार जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत जुड़मनिया ग्राम निवासी घनश्याम कहार को सीएम हेल्पलाइन से न्याय मिल गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर अब घनश्याम को संबल योजना अन्तर्गत अन्त्येष्टि सहायता राशि का भुगतान जनपद पंचायत अमरपाटन द्वारा किया गया।
जुड़मनिया गांव के घनश्याम कहार नगर परिषद कार्यालय अमरपाटन के समीप चाय का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण -पोषण करते है। उनके पिता की मृत्यु 10 अक्टूबर 2020 को हो गई थी। लेकिन संबल योजना के अन्तर्गत मिलने वाली अंत्येष्टि सहायता राशि घनश्याम को काफी समय तक नहीं मिलने पर आखिर में उन्होंने सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद अब उनकी समस्या का निराकरण किया जा चुका है।
मध्यप्रदेश असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल मंत्रालय भोपाल द्वारा जनपद पंचायत अमरपाटन को निर्देशित करते हुए कहा गया था कि हितग्राही के खाते में अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदाय की जाए। समस्या का समाधान हो जाने पर घनश्याम कहार ने प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन की व्यवस्था और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है।
ग्वालियर मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ग्वालियर किले और राज्य पुरातत्व संरक्षित स्मारकों के संरक्षण के…
भोपाल बेतवा नदी पुनर्जीवन परियोजना को दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जा रहा है।…
रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को और अधिक सुचारू, प्रभावी और…
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…