CM मोहन ने किया ऐलान पर्वतारोही मुस्कान को मिलेगी 4 लाख की प्रोत्साहन राशि

भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने अशोक नगर जिले की निवासी पर्वतारोही (Mountaineer) मुस्कान रघुवंशी (Muskaan Raghuvanshi) को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए 4 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने के निर्देश दिए हैं. मुस्कान अशोक नगर जिले के ग्राम महाना के निवासी रामकृष्ण रघुवंशी की बेटी हैं. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को को कम उम्र में फतह कर विश्व रिकार्ड बनाने वाली मुस्कान के साहसिक कार्य के लिए बधाई देते हुए आगामी पर्वतारोहण कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की यह बेटी नई सफलताएं प्राप्त करेगी.

ये हैं मुस्कान की उपलब्धियां

अशोकनगर की लाडली बिटिया मुस्कान रघुवंशी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल से यात्रा पूरी कर न सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. 23 वर्ष आयु की मुस्कान भोपाल के रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से बीपीएड का पाठ्यक्रम कर रही हैं. उन्होंने जब आस्ट्रेलिया के पर्वत की चोटी को छुआ था तो अपने आयु वर्ग में सबसे कम उम्र की पर्वातारोही थीं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 अगस्त 2024 को चंदेरी प्रवास के दौरान मुस्कान को उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड के लिए बधाई दी थी. मुस्कान शीघ्र ही दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया में माउंट माउंट किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) की चोटी पर पहुंचने के लिए रवाना होने वाली हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : चोर कहा गया बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक को, सुशासन तिहार के दौरान हुई जमकर बहस

CG : चोर कहा गया बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक को, सुशासन तिहार के दौरान हुई जमकर बहस

बिलासपुर । बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय…

3 minutes ago
CG : धनिया की खेती से किसान की बढ़ी आय

CG : धनिया की खेती से किसान की बढ़ी आय

महासमुंद । जिले के विकासखंड महासमुंद अंतर्गत ग्राम अछरीडीह के प्रगतिशील कृषक रतिराम पटेल ने…

7 minutes ago
CG : इन कर्मचारियों को बकाया वेतन पाने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

CG : इन कर्मचारियों को बकाया वेतन पाने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

बिलासपुर . हाईकोर्ट ने अपील में बरी होने पर बर्खास्तगी की अवधि के वेतन पर…

11 minutes ago
CG : 3 लड़कों की मौत : अचानक तूफान आने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए, आसमान से गिरी गाज…

CG : 3 लड़कों की मौत : अचानक तूफान आने पर पेड़ के नीचे खड़े हुए, आसमान से गिरी गाज…

कोरबा । जिले के पाली थाना क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए एक बड़े…

20 minutes ago
CG : नागपुर एयरपोर्ट में रात 2 बजे हंगामा, विस्तारा एयरलाइंस पर भड़के रायपुर आ रहे यात्री

CG : नागपुर एयरपोर्ट में रात 2 बजे हंगामा, विस्तारा एयरलाइंस पर भड़के रायपुर आ रहे यात्री

रायपुर । मानसूनी मौसम के सक्रिय होते ही हवाई यात्रियों के लिए मुसीबतें शुरू हो…

24 minutes ago
CG : आग लगने से सर्किट हाउस में हड़कंप

CG : आग लगने से सर्किट हाउस में हड़कंप

गरियाबंद । जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आज सुबह करीबन 6.30 बजे आग लग…

27 minutes ago