क्षिप्रा में CM मोहन ने 251 नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया, बोले- सामूहिक विवाह से कम होता है पारिवारिक बोझ

इंदौर
 इंदौर के सांवेर क्षेत्र स्थित क्षिप्रा की बूढ़ी बरलाई में आयोजित 251 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी 251 नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद, समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होता है और सभी वर्गों को समान अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में अपने पुत्र के सामूहिक विवाह समारोह का भी उल्लेख किया और बताया कि उन्होंने स्वयं इस परंपरा को अपनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह न केवल सादगी और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी हैं और भविष्य में भी इन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इस अनूठे आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उल्लास और उत्सव का माहौल बना रहा, जहां नवविवाहित जोड़ों को समाज और सरकार दोनों का सहयोग व आशीर्वाद मिला। 

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: CM Mohan

Recent Posts

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा …

CG : प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून को होगी ग्राम सभा …

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

10 seconds ago
राजनांदगांव : कबीर प्रकट महोत्सव पर 28 जून को बाइक रैली…

राजनांदगांव : कबीर प्रकट महोत्सव पर 28 जून को बाइक रैली…

राजनांदगांव | राजनांदगांव में जिला स्तरीय सदगुरु कबीर प्रकट महोत्सव के उपलक्ष्य में 28 जून…

23 seconds ago
CG : कफ सीरप अब डॉक्टर पर्ची दिखाने पर ही मिलेगी …

CG : कफ सीरप अब डॉक्टर पर्ची दिखाने पर ही मिलेगी …

रायपुर। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार, 16 जून को एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा…

3 minutes ago
CG : 21 लोगों की हत्या की साजिश थी, ताकि निकाल पाते जमीन अंदर से खजाना! …

CG : 21 लोगों की हत्या की साजिश थी, ताकि निकाल पाते जमीन अंदर से खजाना! …

बलौदाबाजार। क्या गड़े खजाने को निकालने के लिए 21 लोगों को मारने की साजिश रची…

6 minutes ago
राजनांदगांव : जनता के विश्वास ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई : बृजमोहन…

राजनांदगांव : जनता के विश्वास ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई : बृजमोहन…

राजनांदगांव , जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री व सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

8 minutes ago
राजनांदगांव : कोटवार के खिलाफ सांसद से की गई शिकायत, कार्रवाई करने की मांग रखी…

राजनांदगांव : कोटवार के खिलाफ सांसद से की गई शिकायत, कार्रवाई करने की मांग रखी…

राजनांदगांव , ग्राम जालबांधा के ग्रामीणों ने पंचायत के कोटवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया…

12 minutes ago