सांबा में विपक्ष पर गरजे सीएम मोहन यादव, ‘370 इनका कलंक, इस चुनाव में इन्हें माफ ना करें’

सांबा

जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटा तो खून की नदियां बह जाएंगी, आज वे देख रहे होंगे। जम्मू-कश्मीर की सांबा विधानसभा के धगवाल और गुर्हा सलाठिया की जनसभा से सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह कहते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

 कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस व कांग्रेस जो भाषा बोल रही, वही पाकिस्तान की भाषा है। समझ नहीं आ रहा इनकी पार्टी का दतर दिल्ली में है या इस्लामाबाद में है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। सीएम सोमवार  झारखंड जाएंगे। वहां चुनावी सभा करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू कश्मीर की सांबा विधानसभा के घगवाल और गुर्हा सलाठिया में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि इन दिनों श्राद्ध पर्व चल रहा है। अबकी बार किसका श्राद्ध करना है यह सबको याद रखना चाहिए। भाजपा को वोट देने से देश विरोधी ताकतों का श्राद्ध हो जाएगा।

‘देश विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने का अच्छा समय’

सीएम ने यह भी कहा कि देश विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने का यह अच्छा समय है। सीएम ने कहा कि देश आजाद होने के बाद कांग्रेस के गलत निर्णय के कारण जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का कलंक रहा। नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस शिशुपाल की तरह, इस चुनाव में इन दलों को माफ न करें।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा के शासनकाल में देश में एक भी दंगा नहीं हुआ। 370 हटाने के समय कई दलों के नेता और देश विरोधी ताकतें कहती थीं कि 370 हटने के बाद खून की नदियां बह जाएंगी, पर एक पत्थर भी किसी ने नहीं फेंका।

‘भाजपा ने ही अब्दुल कलाम जैसे वैज्ञानिक को राष्ट्रपति बनाया’
यह वह जम्मू-कश्मीर है, जिसे लेकर भाजपा नारा लगाती आई है कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। भाजपा व कार्यकर्ता मुस्लिम बंधुओं को दिल से गले लगाते हैं। भाजपा ने ही अब्दुल कलाम जैसे वैज्ञानिक को राष्ट्रपति बनाया। इस चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस भी मैदान में है। उसके नेता वही भाषा बोल रहे हैं, जो पाकिस्तान बोल रहा है। आखिर नेशनल कांफ्रेंस किसके एजेंडे को चला रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

6 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

7 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

7 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

7 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

7 hours ago