शपथ लेकर सीधे महाकाल की शरण में पहुंचे सीएम मोहन यादव, गर्भगृह में पांच मिनट लगाया ध्यान

उज्जैन
मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर डा. मोहन यादव हेलिकाप्टर से सीधे अपने गृह नगर उज्जैन आए। उन्होंने ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में तकरीबन आधे घंटे अभिषेक-पूजन किया।

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना
सीएम ने गर्भगृह में ही बैठकर पांच मिनट ध्यान लगाया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके साथ उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा साथ थे। इस दरमियान नए सीएम के स्वागत के लिए गर्भगृह में पुजारियों के बीच होड़ लगी। किसी ने पगड़ी बनाई तो किसी ने अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनकार स्वागत किया।

नंदी हाल में बैठ पुजारियों संग शांतिपाठ
स्वागत उपरांत सीएम ने नंदी हाल में बैठ पुजारियों संग शांतिपाठ किया। इस दरमियान नंदी हाल में लोगाें की काफी भीड़ जमा रही। सीएम के प्रोटोकाल और सुरक्षा इंतजाम तार-तार होते नजर आए। कई बार सीएम को भीड़ नियंत्रित न होने से अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्‍हें जगह-जगह धक्का सहना पड़ा।

कुछ क्षण के लिए दौड़ भी लगाई
हर कोई सीएम के साथ फोटो खिंचवाने को आतुर दिखा। मंदिर के भीतर और बाहर सीएम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और शहरवासी जुटे थे। दर्शन कर जल्दी हेलिपैड पर पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री यादव ने नंदी हाल से आगे रैम्प की ओर कुछ क्षण के लिए दौड़ भी लगाई। इसके पहले हैलिपेड पर संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी ने स्वागत किया।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago