सीएम मोहन यादव नगरीय निकायों की महिला जनप्रतिनिधियों से 12 अगस्त को संवाद करेंगे, मुख्यमंत्री आवास में होगा कार्यक्रम

भोपाल
 रक्षाबंधन पर्व से पहले राज्य सरकार अलग-अलग महिलाओं के वर्ग का सम्मेलन कर रही है। इसी क्रम में 12 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास में नगरीय निकायों की महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन और रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशभर से सम्मेलन में आने वाली करीब तीन हजार महिला जनप्रतिनिधियों के संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे होने वाले इस कार्यक्रम को देवी अहिल्या बाई होल्कर महिला जन-प्रतिनिधि सम्मेलन का नाम दिया गया है।

सम्मेलन में ये होंगी शामिल
सम्मेलन के माध्यम से समाज में महिला सम्मान और उनके योगदान को सराहने का संदेश दिया जाएगा। सम्मेलन में महिला उत्थान से संबंधित विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। इसमें महिला महापौर, निकाय अध्यक्ष, सभापति एवं महिला पार्षदों की सहभागिता रहेगी। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के प्रत्येक नगरीय क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।

महिलाओं को दिए जाएंगे उपहार
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव ने नगरीय निकायों के प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मेलन की व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। कार्यक्रम स्थल पर भाई के नाम बहन की पाती संबंधी हस्ताक्षर काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान अतिथियों को महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित प्रतीक चिह्न और उपहार दिए जाएंगे। महिला जन-प्रतिनिधियों के सम्मेलन में व्यवस्थित आवागमन और समुचित व्यवस्थाओं के लिए नगरीय निकायों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सम्मेलन की थीम देवी अहिल्या बाई होल्कर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन तथा रक्षाबंधन कार्यक्रम पर रखी गई है।
सम्मेलन में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम-स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्व-सहायता समूह के उत्पादों का प्रदर्शन और योजना की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि पूर्व में यह कार्यक्रम में भोपाल के हंसध्वनि सभागार रविन्द्र भोपाल में होना प्रस्तावित था। अब यह सम्मेलन मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

27 minutes ago
गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

रायपुर गांव-गांव पहुंच रही सुशासन की योजनाएं - उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री  विजय…

30 minutes ago
राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न

राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला संपन्न

​रायपुर        छत्तीसगढ़ में नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, डिजिटल सेवाओं में…

37 minutes ago
राज्यपाल डेका से लेफ्टिनेट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से लेफ्टिनेट जनरल अनिंद्या सेनगुप्ता ने की सौजन्य भेंट

रायपुर राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन में जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, सेंट्रल कमांड…

37 minutes ago
पन्ना पुलिस ने एपीके फाइल इंस्टॉल कर साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

पन्ना पुलिस ने एपीके फाइल इंस्टॉल कर साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित…

42 minutes ago
इंदौर में नकली बायो डीजल बेचने वाले डीजल पंप पर कार्रवाई, प्रतिष्ठान सील

इंदौर में नकली बायो डीजल बेचने वाले डीजल पंप पर कार्रवाई, प्रतिष्ठान सील

इंदौर इंदौर जिले के देपालपुर मेथवाडा स्थित मे. इंदौर बायो एनर्जी प्रा.लि. बायो डीजल पंप…

42 minutes ago