बुधनी में आज संघ सैनिक स्कूल का CM मोहन यादव करेंगे भूमि पूजन

सीहोर
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की बुधनी में राज्य के पहले संघ के सैनिक स्कूल का भूमि पूजन होने जा रहा है. पांच फरवरी को सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और संघ के पदाधिकारियों के जरिये निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा.

बुधनी विधानसभा क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में 40 एकड़ जमीन पर संघ का सैनिक स्कूल बनेगा. पांच फरवरी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम और क्षेत्रीय विधायक शिवराज सिंह चौहान के जरिये संघ के सैनिक स्कूल के लिए भूमि पूजन किया जाएगा. स्थानीय लोगों के साथ प्रशासनिक स्तर पर इसके लिया तैयारियां की जा रही हैं. एसडीएम सहित प्रशासनिक अमले ने ग्राम बगवाड़ा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है.

देशभर में खुलने हैं 21 सैनिक स्कूल
गौरतलब है कि भारत सरकार निजी स्कूलों और राज्य सरकारों की साझेदारी के साथ कई सरकारी स्कूल खोलने की तैयारी में है. इसके तहत देशभर में पीपीपी मोड के अंतर्गत 21 सैनिक स्कूलों के स्थापना को स्वीकृति दी गई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना पहला निजी सैनिक स्कूल बुधनी में खोलने जा रहा है. बुधनी में नर्मदा तट पर स्थित बगवाड़ा गांव में 40 एकड़ में भव्य सैनिक स्कूल मूर्त रुप लेगा. यहां भव्य कैंपस बनाया जाएगा, जिसका भूमि पूजन 5 फरवरी को सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे.

कार्यक्रम में ये दिग्गज रहेंगे शामिल
पांच फरवरी को होने वाले भूमि पूजन समारोह में महामंडलेश्वर अनंत विभूषित ईश्वारानंद ब्रहचारी (महर्षि उत्तम स्वामी) के पावन सानिध्य में होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी होंगे. इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे. विशिष्ट अतिथि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगें.

इसके अलावा विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के प्रबंध संचालक आशीष कुमार चौहान और एनएचडीसी लिमिटेड के प्रबंधक संचालक विजय कुमार सिन्हा होंगे. विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के जरिये प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी तहसील के ग्राम बगवाड़ा में सम्राट विक्रमादित्य स्कूल का निर्माण किया जाना है.

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

3 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

4 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

4 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

4 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

4 hours ago