CM मोहन यादव का नया हवाई जहाज ऐसा होगा, जाने विस्तार से

भोपाल
 राज्य सरकार 233 करोड़ रुपए की लागत से नया विमान (जेट विमान मॉडल- बांबार्डियर चैलेंजर 3500) खरीदने जा रही है। करीब चार साल पहले तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से नया विमान खरीदा था, यह विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाद में इसे करीब 33 करोड़ रुपए में कबाड़ में बेच दिया गया। तभी से मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री किराए के विमान से काम चला रहे थे। अब कैबिनेट ने नया विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

जल्दी ही विमानन विभाग के पास नया विमान आ जाएगा। मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट ने  विमान खरीदने का अनुमोदन कर दिया। राज्य शासन के लिए अति विशिष्ट व्यक्तियों की उड़ान के लिए मप्र शासन के लिए विमान, हेलीकाप्टर क्रय-विक्रय नियम, 2019 के तहत बुलाए गए टेंडर में निम्नतम (एल-1 ) निविदाकार संस्था से विमान मॉडल चैलेंजर 3500 जेट विमान खरीदने के निर्णय का अनुमोदन दिया गया।

मध्य प्रदेश सरकार के बेड़े में शामिल होगा नया जेट

मंत्री विजयवर्गीय के अनुसार राज्य सरकार ने कनाडा की कंपनी से 233 करोड़ रुपये में जेट विमान खरीदने का फैसला किया है. विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट के बाद बेड़े में नया जेट विमान शामिल होगा. जेट विमान की खरीदारी टेंडर के जरिये होगी. मोहन कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगायी. जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को देखते हुए राज्य सरकार ने नई जेल निर्माण करने का फैसला लिया है. सीधी जिले में बोकारो नदी पर सिंचाई योजना शुरू की जायेगी.

5 धांसू एडवांस फीचर्स …234 करोड़ के ‘जेट विमान में

बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 (Bombardier Challenger 3500) के एडवांस फीचर्स
-नया जेट विमान ‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500’ एडवांस तकनीक से बना है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि 4,850 की कम से कम ऊंचाई और 41 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई पर भी यह जमीन पर होने का अहसास देता है।

-इस विमान में एयर सर्कुलेशन की तकनीक ऐसी है कि सिर्फ दो मिनट में यह ताजा हवा से केबिन को भर देता है। इससे यात्रियों के लिए ताजगी भरा अहसास बना रहता है।

-इस विमान के केबिन में कोई शोर सुनाई नहीं देगा। इसे इस सेग्मेंट में उपलब्ध सभी विमानों में सबसे स्मार्ट केबिन कहा गया है, जहां वायरलेस चार्जिंग से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Bombardier Challenger 3500
-‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500’ में इंडस्ट्री का पहला वॉयस-कंट्रोल्ड केबिन और नए जमाने की सीटें लगी हैं। चैलेंजर 3500 विमान स्थिरता, प्रदर्शन और विश्वसनीयता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करता है, जिसके सहारे आप किसी भी मौसम में लंबी उड़ान भर सकते हैं।

-इसमें चैलेंजर 3500 बेहतरीन केबिन अनुभव प्रदान करता है। इसे 2022 रेड डॉट के बेस्ट ऑफ बेस्ट प्रोडक्ट डिजाइन से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। यह विमान के इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन होने की पुष्टि करता है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

5 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

6 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

6 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

6 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

6 hours ago