कारगिल विजय दिवस पर सीएम मोहन की बड़ी घोषणा, अग्निवीर जवानों को मप्र भर्ती में मिलेगा आरक्षण

भोपाल
मध्य प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस पर यह घोषणा की। हालांकि, यह आरक्षण कितना होगा और कैसे दिया जाएगा, यह अभी निर्धारित किया जाना है।

भारतीय सेना में अग्निवीर जवानों की विशिष्ट भूमिका
मुख्यमंत्री ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि प्रधानमंत्री ने लद्दाख में अपने संबोधन में भारतीय सेना में अग्निवीर जवानों की विशिष्ट भूमिका पर बल दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जो संकल्प लिया है, उसका अनुसरण करते हुए मध्य प्रदेश कदम से कदम मिलाकर चलेगा। आज कारगिल दिवस के अवसर पर हमारी सरकार ने निर्णय किया है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की मंशानुसार अग्निवीर जवानों को पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा।  

अग्निपथ योजना को बताया महत्वपूर्ण पहल
सीएम ने कहा कि निश्चित ही अग्निपथ योजना देश की ताकत बढ़ाने के साथ ही सामर्थ्यवान युवाओं को सेना से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल है। यह रक्षा क्षेत्र की पहली प्राथमिकता और डिफेंस रिफार्म्स का अहम कदम है। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री की भावना के अनुसार प्रदेश में अग्निवीर जवानों के लिए आरक्षण के प्रविधान करने का निर्णय लिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी की आरक्षण की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। छत्तीसगढ़ राज्य के अग्निवीर नौजवानों को पुलिस सेवा में आरक्षक, वन सेवा में वन रक्षक और जेल प्रहरी में आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को इसके लिए एक निश्चित आरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश छग सरकार शीघ्र ही जारी करेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

5 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

5 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

5 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

5 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

5 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

5 hours ago