झाबुआ
झाबुआ में सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल देश में राज किया है। तब गरीबी नहीं मिटा पाए। अब गरीबी कैसे मिटाएंगे। कांग्रेस के शहजादे गरीबी को मिटाने को लेकर बड़े-बड़े वादे कर रहे है। मुख्यमंत्री पेटलावद क्षेत्र के ग्राम आंबापाडा की कथा में शामिल हुए। थांदला में उन्होंने रोड शाे किया। नगर के मठमठ वाला कुएं चौराहे पर उन्होंने रथ सभा आयोजित की। मुख्यमंत्री के साथ केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, निर्मला भूरिया, भाजपा नेता कलसिंह भाबर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
 
आदिवासियों का अपमान
मठमठ वाले कुएं पर रथ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहजादे ने आदिवासी पगड़ी नहीं पहनकर आदिवासियों का अपमान किया है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित कई कांग्रेस के नेता देश के प्रधानमंत्री बने है और कांग्रेस ने 60 वर्ष देश पर राज किया है। लेकिन गरीबी नहीं दूर कर पाए। शहजादे द्वारा गरीबी को चुटकियों में दूर करने की बात कही जा रही है।

सीएम ने कहा कि देश के दुश्मन तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रात-दिन कोसते है और उन्हें गाली देकर परेशान कर रहे है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न खाउंगा न खाने दूंगा वाला पैटर्न लागू कर रखा है जिससे कांग्रेसी परेशान है। घमंडिया गठबंधन है जो देश का विकास नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में देश को बचाया है। सभी को टीके लगवाए है। आज सभी गरीबों को अनाज मुक्त मिल रहा है। मादी ने तो देश का मान ही बढ़ाया हैै जिससे कांग्रेस परेशान है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *