भोपाल
लोकसभा चुनाव में संविधान और आरक्षण बड़ा मुद्दा बन गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भाजपा पर संविधान बदलकर आरक्षण छीनने का आरोप लगाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने बुधवार को एक्स पर लिखा, "भाजपा संविधान बदलना चाहती है ताकि आरक्षण समाप्त कर सके और समाज के वंचित वर्ग के अधिकार छीन सके। कांग्रेस यह नहीं होने देगी। कांग्रेस अपने न्याय पत्र में, हिस्सेदारी न्याय, लेकर आयी है। जिसके तहत सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती होगी।"
कमल नाथ ने आगे कहा, "आरक्षण का हक मिलेगा, संवैधानिक संशोधन द्वारा 50 प्रतिशत सीमा हटाकर एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक मिलेगा। इतना ही नहीं एससी, एसटी को सब प्लान की कानूनी गारंटी, जितनी एससी, एसटी की जनसंख्या, उतना बजट, यानी ज़्यादा हिस्सेदारी। जल, जंगल, जमीन का कानूनी हक में वन अधिकार कानून वाले पट्टों का एक साल में फैसला होगा।" उन्होंने आगे कहा, "अपनी धरती, अपना राज के तहत कांग्रेस उन बस्तियों को अनुसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित करेगी, जहां आदिवासी सबसे बड़ा सामाजिक समूह हैं।"
भोपाल विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…
भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…
भोपाल प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेश को फ्युचर रेडी, प्रतिभा-संपन्न और प्रौद्योगिकी-संचालित राज्य बनाने…
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की वृहद समीक्षा…