हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

भितरवार
 भितरवार स्थित सांदीपनी सीएम राइज (मॉडल) स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग एक बार फिर बदहाल स्थिति के कारण चर्चा में है। हल्की बारिश के बाद ही सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई, जिससे स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुई हल्की सी बारिश के बाद मार्ग पर कई जगह पानी और कीचड़ जमा हो गया, जिससे विद्यार्थियों की साइकिलें और स्कूटियां फिसलती नजर आईं। कई छात्र-छात्राओं को वाहन हाथ से पकड़कर निकलना पड़ा, जबकि पैदल चलने वाले विद्यार्थियों को भी काफी कठिनाई झेलनी पड़ी।

बताया जाता है कि यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। जरा सी बारिश के दौरान में यह मार्ग दलदल का रूप ले लेता है, कई बार संबंधित जिम्मेदारों के संज्ञान में लाने के बाद भी अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। विद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को प्रतिदिन इसी रास्ते से आवागमन करना पड़ता है। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति उनकी सुरक्षा और शिक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही है।

शनिवार को बारिश के बाद जैसे ही उक्त मार्ग पर फिसलन बढ़ी तो छुट्टी के बाद अपने घर की ओर जा रहे छात्रों को गिरते और उठते हुए देख कर स्कूल की जागरूक शिक्षिका मनीषा राजोरिया के द्वारा इस बदहाल मार्ग के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए, जो देखते ही देखते व्यापक रूप से वायरल हो गए। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि छात्र-छात्राएं कीचड़ से बचते हुए किसी तरह स्कूल से बाहर निकल रहे हैं, जबकि कई दोपहिया वाहन कीचड़ में फिसलते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों का कहना है कि यह विद्यालय क्षेत्र का प्रमुख शिक्षण संस्थान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत इतनी खराब है। उन्होंने मांग की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए और स्थायी सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लगातार हो रही बारिश के बीच स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर हैं कि वे विद्यार्थियों की इस गंभीर समस्या का कब तक स्थायी समाधान कराते हैं।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

21 seconds ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

3 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

5 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

13 minutes ago
CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के…

17 minutes ago
CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामलाधमकी देकर आधी राशि मांगने का…

19 minutes ago