CM बोले प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की कोई भी नहीं होगी बंद

रतलाम

बीते हफ्ते आदिवासी बेल्ट की तीन लोकसभा सीटों रतलाम-झाबुआ, धार और खरगोन का दौरा करने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव मंगलवार को सागर लोकसभा क्षेत्र के बिलहरा पहुंचे। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बिलहरा में उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम में शिरकत की।

सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया।
इससे पहले राजनीतिक पार्टियां हर वर्ग को साधने में जुटी हुई। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एक बयान जरी किया। इसमें उन्होंने आदिवासी वोटरों और आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए भाजपा सरकर के काम गिनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव का समय चल रहा है, ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी ताकत लगाने में जुटे हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं उस पार्टी का कार्य करता हूं और सरकार का मुखिया भी हूं जिसने पहली बार हमारे देश में आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति तक पहुंचाया है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना, देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। जो सोच भाजपा की है हम उसकी तरफ ले जाना चाहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मंगलवार को भाईदूज का पर्व है, इस पर्व में भाजपा ने बहनों को लोकसभा प्रत्याशी का टिकट दिया है। आज मैं भाईदूज का पर्व मनाने जा रहा हूं, हमारे भाई बहन का रिश्ता इस भारतवर्ष के लिए सदैव पूजनीय रहा है। मैं अपनी ओर से प्रदेशवासियों को भाई-बहन के पर्व भाई दूज की बधाई देना देता हूं।

 

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर लोकसभा और विधानसभा सीटों में 33% आरक्षण दिया है ताकि भाई बहनों को मौका मिले। ये और कोई नहीं कर सकता है, आजादी के बाद कांग्रेस ने लम्बे समय तक शासनकाल चलाया, इनकी नेता प्रधानमंत्री भी रही, लेकिन इस निर्णय से वो भी दूर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो ये निर्णय किया है इसका हम सभी स्वागत करेंगे। इसमें जनता की सहभागिता है। बहनों को इतना बड़ा अधिकार देना भाजपा का बहनों के प्रति समर्पण दिखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा के सभी प्रकार के क्षेत्र में बहनों को मौका दिया है, अब सभी क्षेत्र में बहने आगे बढ़ रही हैं। हमारी सरकार ने भी लगातार बहनों को आगे बढ़ने का काम किया है।  सागर में रानी अवंतिका बाई विश्वविद्यालय दिया, वीरांगन रानी दुर्गावती के नाम से जबलपुर में कैबिनेट की है। उनके नाम को लेकर पांच-पांच लाख रुपए के दो पुरस्कार रिसर्च करने वाले लोगों को दिए जाएंगे। ऐसे अच्छे कामों को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्णय करती है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

2 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

2 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

2 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago