धर्मांतरण पर CM साय का बयान, विधायक पुरंदर ने मैग्नेटो मॉल विवाद पर कानून का पालन करने की दी चेतावनी

रायपुर

धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ बंद और पं. धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, धर्मांतरण होना ठीक बात नहीं है। हमारा भारत धर्म निरपेक्ष्य देश है। जबरदस्ती धर्मांतरण का होना उचित नहीं है। लोगों का बहला फुसला कर धर्मांतरण नहीं होना चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज छत्तीसगढ़ में 115 अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। इस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। इस मौके पर छग के शहरी क्षेत्रों में 115 जगह अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किए हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। छग आज उनकी जयंती को सुशासन दिवस की तरह मनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में जल्द धर्मांतरण का कानून बनेगा : पुरंदर मिश्रा
वहीं धर्मांतरण पर पं. धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, कैंसर का इलाज हो सकता है मगर धर्मांतरण का नहीं, धर्मांतरण के प्रति हमें लोभ त्यागना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में जल्द धर्मांतरण का कानून बनेगा। मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ मामले में विधायक पुरंदर ने कहा, कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था। कुछ लोग अति उत्साह में रहते हैं, जो कानून नहीं समझते।

‘कांग्रेस के दोहरे चरित्र के कारण लोगों के नाम कटे’
SIR पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा, कांग्रेस के दोहरे चरित्र के कारण लोगों के नाम कटे। 2004 से 2014 तक कांग्रेस शासन था। कांग्रेस ने आयोग से कहा था कि किसी का वोट ना काटा जाए। भूपेश बघेल के सवाल पर उन्होंने कहा, पहले वह बताएं कि कितने बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को यहां लाकर बसाए हैं।

Admin

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

3 hours ago