आज नौगांव में सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

 छतरपुर
छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा के नौगांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को आएंगे। जहां रोड-शो करेंगे साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का यह नौगांव दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच अगस्त शनिवार को दोपहर तीन बजे जतारा जिला टीकमगढ़ से हेलीकाप्टर से हवाई मार्ग द्वारा दोपहर 3.20 बजे हेलीपैड नौगांव आएंगे। जहां वह स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् शाम 6.15 बजे हेलीपैड नौगांव से हेलीकाप्टर से रवाना होकर शाम 6.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 6.35 बजे वायुयान से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

इधर केन्द्रीय नागर एवं विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच अगस्त शनिवार को दोपहर 3:05 बजे जतारा जिला टीकमगढ़ से हेलीकाप्टर से हवाई मार्ग द्वारा दोपहर 3:20 बजे ट्रांजिट विजिट में हेलीपैड नौगांव जिला छतरपुर आएंगे। तत्पश्चात दोपहर 3:30 बजे हेलीपैड नौगांव से हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 3:50 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3:55 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे से बदलेंगे समीकरण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। क्योंकि यह विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा के पास थी जिसे पिछले चुनाव में कांग्रेस ने छीन ली। अब भाजपा का पूरा जोर अपनी सीट को वापस पाने पर रहेगा। एक साथ दो दिग्गज चेहरों के आने से नौगांव सहित पूरी विधानसभा में भाजपाई समीकरण बदल सकते हैं। आपको बता दें कि महाराजपुर विधानसभा से करीब एक दर्जन भाजपाई टिकट मांग रहे हैं। जिसे लेकर भाजपाइयों में अंदरूनी कलह और विरोध भी सामने आया है। जो भाजपा की बैठकों में देखने को मिला।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

6 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

6 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

6 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

6 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

6 hours ago