CM शिवराज ने किए 2 बड़े ऐलान, हर गरीब को मकान, पांच रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दरिद्र ही नारायण है उसकी सेवा भगवान की सेवा है।भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश सरकार इसी लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। प्रदेश के किसी भी गरीब को हम जमीन या मकान के बिना नहीं रहने देंगे। भूमाफियाओं से जमीन लेकर उन पर सुराज कॉलोनियां बनाएंगे और जमीन पर सालों से रह रहे लोगों को उसका मालिक बनाएंगे। आवास योजना में जो वास्तविक गरीब रह गए हैं तो मुख्यमंत्री जन आवास योजना बनाकर उनको मकान देंगे। पट्टा बंटने के बाद मकान देंगे।

प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों के मेयर, अध्यक्ष, पार्षदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती के संसाधनों पर साभी का हक है। जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए उनको हमारी सरकार मदद कर रही है। नि:शुल्क राशन सरकार दे ही रही है। रहने के लिए जमीन भी देंगे। गांव में सीएम भू आबादीय अधिकार योजना बनाई है। इसके तहत पट्टे बांट रहे है। शहर में भी जमीन या मकान देंगे। 23 हजार एकड़ जमीन छुड़ाई, माफियाओं से जमीन छुडाई दबंगो ने कब्जे कर रखे थे, माफियाओं को छोड़ेंगे नहीं, रहने के लायक होगी जो जमीन वहां गरीबों के मकान सुराज कॉलोनी बनाएंगे। 

बरसों से जो लोग रह रहे थे उनके पास पट्टा नहीं था 38 हजार पट्टे बांट रहे है। इससे प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा। हर गरीब के पास अपनी जमीन हो जाए और पट्टे के बाद उनको मकान भी देंगे। प्रधाानमंत्री आवास योजना में मकान मिल रहे है लेकिन कई के नाम गांव और शहरों में है। आवास प्लस में भी हम नहीं आते। आवास योजना में जो वास्तविक गरीब रह गए हे तो मुख्यमंत्री जन आवास योजना बनाकर उनको मकान देंगे। पट्टा बटने के बाद मकान, फिर से सर्वे करेंगे उसको जमीन और मकान देंगे। गरीब के जीवन में भी खुशियां लाएंगे।

दीनदयाल रसोई केंद्र के तीसरे चरण का शुभारंभ
इसके पहले उन्होंने दीनदयाल रसोई केन्द्र योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। दीनदयाल रसोई योजना में 66 नए केन्द्र शुरु किए गए है। इसमें दस रुपए की जगह पांच रुपए में भरपेट गरीबों को भोजन मिलेगा। इससे मजदूर का पैसा भी बचेगा।  एक काम और करेंगे जहां मजदूर होंगे वहीं चलती फिरती रसोई केन्द्र होंगे। वहीं उन्हें भोजन मिलेगा। मजदूर नहीं आएगा भोजन उनके पास पहुंचेगा। छोटी नगर पंचायत बीस हजार से ज्यादा की नगर पंचायतों में दीनदयाल रसोई शुरु की जाएंगी। रैन बसेरा रहने का प्रयास भी सरकार कर रही है। अब गरीब कल्याण पर हमारा पूरा फोकस होगा। मुफ्त राशन, जमीन, मकान की व्यवस्था, दीनदयाल रसोई, बीमार हो तो इलाज, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था। मेधावी बच्चो को मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज की पढ़ाई भी सरकार करा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

7 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

7 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

7 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

7 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

8 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

8 hours ago